हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में 2 जून मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर यात्रियों को लेकर जा रही एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 2 विदेशी महिला यात्री भी सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। इस बीच बस में तेजी से धुआं बढ़ने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपने चपेट में ले लिया और बस एक आग का गोला बन गई। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में चीखपुकार मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक देखी जा सकती थी।
View this post on Instagram
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और साथ ही अफरातफरी का माहौल बन गया। चालक और परिचालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसी दौरान किसी ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही बहादराबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, बस ऋषिकेश से राजस्थान के जयपुर जा रही थी। रात करीब 12 बजे बहादराबाद क्षेत्र के बढेड़ी राजपूताना गांव के पास हाईवे पर चलती वोल्वो बस में अचानक आग लग गई।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। इसी दौरान बस कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग बस में तेजी से फैल गई और बस में पीछे की तरफ रखा यात्रियों का सामान आग की चपेट में आ गया और अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। आग बुझाने के बाद बस को साइड में लगाकर यातायात सुचारू कराया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बस में पीछे की तरफ रखा सामान जलकर राख हो गया। तत्काल राहत बचाव का कार्य करने पर विदेशी नागरिकों ने हरिद्वार पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
