Girl in a jacket
HomeHimachalUnaमशरूम खेती प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा संपन्न

मशरूम खेती प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा संपन्न

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना सुशील पंडित : पीएनबी आरसेटी ऊना द्वारा तलमेड़ा तथा देहर गांव में आयोजित मशरूम खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षणार्थियों की अंतिम परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा मुख्य परीक्षक हरमेश राजपूत तथा डोमेन परीक्षक अमन की उपस्थिति में संपन्न हुई।
परीक्षा में कुल 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा के बाद प्रशिक्षणार्थियों की मौखिक परीक्षा भी ली गई। मुख्य परीक्षक हरमेश राजपूत ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान कड़ी मेहनत की और परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन के साथ-साथ स्वरोजगार स्थापित करने, निवेश प्रबंधन तथा उद्यमिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। संस्थान के निदेशक श्री सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा के बाद आगामी दो वर्षों तक संस्थान द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क दिया जाता है तथा प्रशिक्षण अवधि के दौरान भोजन, वर्दी और स्टेशनरी जैसी सुविधाएं भी मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल करियर सर्विस सेंटर के निदेशक रंजन उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई देते हुए उन्हें अपना कार्य शुरू करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर  रजनी वाला, कुमारी मीनाक्षी तथा श्रीमती चंचल भी उपस्थित रहीं।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -