होशियारपुरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मुकेरियां पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल अपग्रेड किए जाने पर लोगों को बड़ी राहत दी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाने साधे। सीएम मान ने कहा कि अगस्त 2027 में 80 साल आजादी के पूरे होने जा रहे है। ऐसे में 80 साल हो गए, लेकिन इलाके के काम अपनी भी पेंडिंग पड़े हुए है। जनसभा को संबोधित करते हुए मान ने अकाली पर भी निशाने साधे।
उन्होंने कहा कि दल आज बेअदबी संबंधी कानून का विरोध कर रहा है, लेकिन पहले यह लोग खुद बताएं कि 5 बार मुख्यमंत्री इनका था तब इन्होंने ऐसा कोई कानून क्यों नहीं बनाया। मान ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी या शिअद कोई भी सत्ता में आया तो पंजाब निवासियों को मिल रही सारी सुविधाएं सबसे पहले बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुख्यमंत्री बनने के दावे कर रहा है लेकिन पहले 60 सीटें जीत कर तो दिखाएं। इतनी सीटें कहां से लाएंगे।
सीएम ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि पंजाब के सभी कांग्रेसियों को एक ही बस में बैठाकर पंजाब की यात्रा करेंगे। यह लोग बस में एक साथ चढ़ तो जाएंगे लेकिन लड़ झगड़कर ही उतरेंगे। मुकेरियां में जमीन देने का आह्वान करते हुए मान ने वादा किया कि अगर जमीन मिल जाए तो अति आधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी कॉलेज बनाएंगे। सीएम ने कहा कि हाजीपुर और मुकेरियां के अस्पताल अति आधुनिक सुविधाओं से लैस करके अपग्रेड किए जाएंगे।
