इस अवसर पर अपने संबोधन में डीजीई विजय सहदेव ने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, नेतृत्व और मानवता का वैश्विक आंदोलन है। उन्होंने नई टीम से अपेक्षा जताई कि वह रोटरी के आदर्श ‘सर्विस अबव सैल्फ’ को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा गतिविधियों को पहुंचाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, रक्तदान, पोलियो उन्मूलन और युवा नेतृत्व विकास जैसे क्षेत्रों में प्रभावी कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्व से पोलियों उन्मूलन में रोटरी का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि 18 साल से कम आयु के बच्चों के दिल में छेद पर फ्री हार्ट सर्जरी रोटरी क्लब द्वारा करवाई जाती है। वहीं, रोटरी क्लब द्वारा कृत्रिम अंग फ्री में लगाए जा रहे है। कोर्निया के चलते अंधेपन की भी फ्री सर्जरी करवाई जाती है। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए क्लब की भावी योजनाओं की सराहना की।
कार्यक्रम को क्लब के प्रधान रोटे.रंजीत सिंह जसवाल ने कहा कि उनकी टीम रोटरी के आदर्शों के अनुरूप समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि वर्षभर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, जल संरक्षण कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, करियर मार्गदर्शन, शिक्षा सहायता, युवा नेतृत्व विकास तथा जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्लब के निर्वतमान अध्यक्ष रोटे.यशपाल सिंह ठाकुर ने सबका स्वागत करते हुए क्लब द्वारा पिछले वर्ष किए गए कार्यों की जानकारी दी। रोटे.कृष्ण ठाकुर ने क्लब प्रधान रोटे.रंजीत जसवाल का जीवन परिचय पढ़ा,जबकि रोटे.प्रशांत ने डीजीई विजय सहदेव के जीवन परिचय को सबके समक्ष रखा। क्लब सदस्य रोटे.नीलम अग्रिहोत्री ने मंच संचालन किया,जबकि क्लब उपाध्यक्ष रोटे.सुरेंद्र ठाकुर ने धन्यावाद प्रस्ताव रखा।
इन सदस्यों को किया पिन-अप डीजीई विजय सहदेव ने क्लब के सचिव रोटेरियन मोहित शर्मा,आईपीपी रोटे. यशपाल ठाकुर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर,वित्त सचिव बलदेव चंद, सार्जेंट एट आम्र्स आरके शर्मा, संयुक्त सचिव डा.अनुराग शर्मा, वरिष्ठ रोटेरियन एमके बस्सी,संजीब अग्रिहोत्री,एचएन चीटू,ओंकार नाथ कसाना,नरिंदर कपिला,बलजिंदर जीत सिंह,रोटेरियन मोनिका सिंह,एमआर शर्मा,राजेश सांभर,जतिंदर कंवर,नरिंदर कपिला,अरुणपाल ठाकुर,सुरिंदर ठाकुर,अनुराग शर्मा,रजनीश लूंबा,नीलम अग्निहोत्री,कृष्ण ठाकुर,संजीव पुरी,बलदेव डोगरा,प्रशांत,मुनिंद्र अरोड़ा को पिनअप किया। जबकि कार्यक्रम में अश्विनी जैतक व सुरजीत चडडा को नए सदस्य के रूप में पिनअप किया। यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में रोटरी जिला 3070 के जिला सचिव रोटे.सुरेंद्र मुल्तानी,इन्नर व्हील के पूर्व अध्यक्ष ज्योति चौधरी,हिमोत्कर्ष महिला मंच सदस्य रमा कंवर, रोटरी क्लब ऊना के पूर्व प्रधान विरेंद्र शर्मा, सखिल चौधरी,अनिता कुमारी,गगनजसवाल,सुनील जसवाल,अंजलि जसवाल,सुरभि,कृषंग,सावीर,विनायि

