Encounter India
HomeHimachalUnaजिला महिला भाजपा ने बनाई रणनीति, बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों पर...

जिला महिला भाजपा ने बनाई रणनीति, बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों पर हुआ विचार मंथन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना : आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय ऊना स्थित पार्टी कार्यालय दीप कमल में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने तथा महिला कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि महिला मोर्चा केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि घर-घर पहुंचकर महिलाओं के बीच पार्टी की नीतियों और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगा। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने, बूथ स्तर पर नेटवर्क मजबूत करने और प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अनु ठाकुर ने की, जबकि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, भाजपा नेता प्रो. रामकुमार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की मजबूती का आधार समर्पित कार्यकर्ता ही होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि उन्हें प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और विभिन्न गतिविधियों को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई है।

डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा को गांव-गांव और बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की नीतियों की जानकारी पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक महिला कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा।
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने महिलाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं किया और अब प्रदेश की महिलाएं स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को प्रदेश की प्रत्येक महिला तक पहुंचाएगा और भाजपा की नीतियों से उन्हें अवगत कराएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। डेजी ठाकुर ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी लक्ष्य को लेकर अभी से पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है और महिला मोर्चा भी चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट चुका है। बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिला बैठक के बाद महिला मोर्चा की टिफिन बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिला कार्यकर्ताओं ने अपने घर से लाए हुए भोजन को एक दूसरे के साथ मिल बांट कर खाया।
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement - Encounter India

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -