अनाकापल्लीः आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में आज तड़के इलामंचिली के पास टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 2 डिब्बों में आग लग गई। लोको पायलट ने सावधानी दिखाते हुए तुरंत ट्रेन रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार घटना विशाखापट्टनम से करीब 66 किलोमीटर दूर हुई। आग इतनी भीषण थी कि डिब्बों की खिड़कियों और दरवाजों से लपटें निकल रही थीं और चारों ओर धुआं फैल गया। पुलिस के मुताबिक, आग लगने की सूचना रात 12:45 बजे मिली. प्रभावित 2 कोचों में उस समय 82 और 76 यात्री मौजूद थे।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਆਂਧ੍ਰਾ ’ਚ ਰੇਲਗੱਡੀ ਨੂੰ ਅੱਗ, ਦੋ ਕੋਚ ਸੜ ਕੇ ਸੁਆਹ, ਇਕ ਯਾਤਰੀ ਦੀ ਮੌਤRead in English:
Passenger Dies After Fire Breaks Out on Tatanagar–Ernakulam Express in Andhra Pradesh
अनाकापल्ली एसपी तुहिन सिन्हा के अनुसार, आग लगने की घटना में एक यात्री की मौत हो गई। टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में यह हादसा तड़के उस वक्त हुआ जब पैसेंजर्स गहरी नींद में थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते ट्रेन की बोगी धू-धू कर जलने लगी। रेलवे पीआरओ के अनुसार, दुर्घटना में एक डिब्बे में आग लगी। सोशल मीडिया पर ट्रेन में आग लगने के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें साफ दिख रहा है कि ट्रेन के कोच खतरनाक आग की लपटों से घिरी है। ट्रेन बुरी तरह धू-धू कर जल रही है। ट्रेन किसी स्टेशन पर है, जहां मौजूद फायर फाइटर्स ट्रेन की आग बुझाने की मशक्कत करते दिख रहे हैं। वाटर कैनन का इस्तेमाल कर ट्रेन की आग को बुझाया जा रहा है। स्टेशन पर चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। सोमवार को टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के B1 और M2 कोच में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई लेकिन समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक व्यक्ति का शव निकाला गया है। आग लगने से ट्रेन के दोनों कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए। लोको पायलट ने आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन तुरंत रोक दी जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि, दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक दोनों कोच पूरी तरह जल चुके थे। एहतियात के तौर पर एक और एसी-3 टियर कोच (एम1) भी हटाया गया है। बाकी ट्रेन को समालकोट रेलवे स्टेशन ले जाया जा रहा है, जहां ट्रेन में जोड़ने के लिए तीन खाली कोच की व्यवस्था की जा रही है। प्रभावित कोचों के यात्रियों को बसों के जरिए समालकोट रेलवे स्टेशन भेजा जा रहा है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त, डीआरएम विजयवाड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। हेल्पलाइन नंबर (जानकारी व सहायता के लिए) एलमंचिली: 7815909386अनकापल्ले: 7569305669तुनी: 7815909479समालकोट: 7382629990राजामुंद्री: 088-32420541 / 088-32420543एलुरु: 7569305268विजयवाड़ा: 0866-2575167 दक्षिण मध्य रेलवे के जीएम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। आग के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच रही है। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सभी जरूरी सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं।आ ग का गोला बनी एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़ कं प#ErnakulamExpress #TrainFire #RailwayAlert#PassengerPanic pic.twitter.com/oZPj9ohSB0
— Encounter India (@Encounter_India) December 29, 2025
