AdvertisementPunjab Government
Businessलगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में आया उछाल

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में आया उछाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः शेयर मार्केट की शुरुआत लगातार दूसरे दिन भी मजबूत हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 125 अंकों की बढ़त के साथ 72508 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 47 अंक ऊपर 22603 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा। इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी मजबूती दर्ज की जा रही। क्रूड भी 100 डॉलर के पास ट्रेड कर रहा। सेबी में रजिस्टर्ड ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक कंपनी एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार में आज मोटे तौर पर स्थिर कारोबार रहने की उम्मीद है।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को कुछ सहारा मिल सकता है। पश्चिम एशिया से तेल की आपूर्ति सुधरने के संकेतों के बीच WTI क्रूड करीब 89–90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल की बढ़ती आपूर्ति और आपात भंडार से तेल जारी करने की योजना से फिलहाल आपूर्ति को लेकर चिंता कुछ कम हुई है। हालांकि, पश्चिम एशिया में तनाव अभी बना हुआ है। सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन की नौसेना ने यमन के अल-हुदैदा क्षेत्र में अभियान चलाया है।

इसका मकसद दक्षिणी लाल सागर और बाब अल-मंदेब में जहाजों के रास्तों पर हूती हमलों का खतरा कम करना है। तेल और ऊर्जा से जुड़े ठिकानों पर हमलों का जोखिम भी बना हुआ है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा गिरावट की गुंजाइश सीमित रह सकती है। एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की बढ़त दिख रही है। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी, दोनों 0.20 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। भारतीय बाजार के लिए ये संकेत कुछ पॉजिटिव हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ASI पर फायरिंग मामले में तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली जिम्मेदारी

अमृतसरः जगदेव खुर्द गांव के पास ASI सुखचैन सिंह...

Hotel पर पुलिस का छापा: घर से स्कूल के लिए निकली थी 3 छात्राएं; मिली OYO, देखें वीडियो

बुलंदशहरः खुर्जा में रोडवेज बस स्टैंड के पास एक...

Punjab News: डंसने पर नौजवान ने सांप को उतारा मौत के घाट, ले पहुंचा अस्पताल

मोहालीः डेरा बस्सी के भांखरपुर गांव के पास एक...

Airport परिसर के लेबर कैंप में आग, 2 किमी दूर से धुआं दिखा, देखें वीडियो

लखनऊः लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में बने लेबर कैंप में...

Jalandhar News: शहर में बढ़ा चोरों का आतंक, दिन दहाड़े घर में दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में चोरों का आतंक जारी है। लगातार शहर में चोरी की बढ़ रही वारदातों से लोग...

Punjab News: ASI पर फायरिंग मामले में तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली जिम्मेदारी

अमृतसरः जगदेव खुर्द गांव के पास ASI सुखचैन सिंह पर गोलीबारी के मामले में नया खुलासा हुआ है। एएसआई...

Hotel पर पुलिस का छापा: घर से स्कूल के लिए निकली थी 3 छात्राएं; मिली OYO, देखें वीडियो

बुलंदशहरः खुर्जा में रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल पर पुलिस ने छापा मारा है। गुप्त सूचना के...

Punjab News: डंसने पर नौजवान ने सांप को उतारा मौत के घाट, ले पहुंचा अस्पताल

मोहालीः डेरा बस्सी के भांखरपुर गांव के पास एक कॉलोनी में उस समय देर रात तनाव फैल गया, जब...