.
Businessशेयर बाजार में आया भूचाल, निवेशकों के डूबे अरबों रुपए

शेयर बाजार में आया भूचाल, निवेशकों के डूबे अरबों रुपए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को कमजोर शुरुआत की। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही क्रैश हो गए। शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए बाजार में सोमवार सुबह बिकवाली का दबाव दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा नीचे गया, जबकि निफ्टी 23,000 के स्तर के नीचे फिसल गया। बाजार में बढ़ती अस्थिरता का संकेत इंडिया वीआईएक्स में करीब 6% की तेजी से भी मिला। शेयर मार्केट में मची इस तबाही के चलते निवेशकों की अरबों की रकम स्वाहा हो गई।

शेयर मार्केट में सोमवार को कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही कोहराम मचा हुआ नजर आया। बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 73,895 की तुलना में गिरकर 73,734 पर खुला और फिर अचानक भूचाल सा आ गया और BSE Sensex भरभराकर 750 अंक से ज्यादा का गोता लगाकर 73,138 के लेवल कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स जैसा ही हाल NSE Nifty का भी रहा. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,140 के मुकाबले गिरावट के साथ 23,065 पर ओपन हुआ और फिर एक झटके में 23,000 के स्तर के नीचे फिसल गया। हाल की बाजार गिरावट के पीछे कई कारण एक साथ काम कर रहे हैं। इनमें भूराजनीतिक अनिश्चितता, शेयरों का ऊंचा वैल्यूएशन, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और कंपनियों की कमाई की धीमी रफ्तार प्रमुख हैं।

खास तौर पर कच्चे तेल की कीमतें बाजार के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल आयात करता है। इसलिए तेल महंगा रहने से आयात बिल और महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है, जिसका असर बाजार की धारणा पर पड़ता है। इंडिया वीआईएक्स में करीब 6% की बढ़ोतरी बाजार में बढ़ती अस्थिरता का संकेत दे रही है। वीआईएक्स को आम तौर पर बाजार की अपेक्षित अस्थिरता का संकेतक माना जाता है।

इसका मतलब यह है कि निवेशकों के बीच आने वाले दिनों में बाजार के उतार-चढ़ाव को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। हालांकि, वीआ की तेजी अपने आप में बाजार की दिशा तय नहीं करती।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

राहत की खबर… बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA के आश्वासन के बाद टली देशव्यापी स्ट्राइक

चंडीगढ़ः बैंक यूनियनों ने रविवार को अपनी तीन दिन...

हिंसा को लेकर LPU में पहुंचे DGP Gaurav Yadhav ने सख्त निर्देश, देखें Live

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से...

Punjab News: ऑटो रिपेयर की दुकान में लगी आग, एक्टिवा-मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

लुधियानाः टिब्बा रोड पर संजय तलवार के ऑफिस वाली...

Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार को कुचला, व्यक्ति की मौके पर मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके में ड्यूटी पर जा रहे एक...

LPU बवालः 10 दिन की छुट्टी के आदेशों के बाद घरों को लौटने लगे छात्र, पुलिस ने किए हथियार बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर...

राहत की खबर… बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA के आश्वासन के बाद टली देशव्यापी स्ट्राइक

चंडीगढ़ः बैंक यूनियनों ने रविवार को अपनी तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टाल दी। यह फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन...

हिंसा को लेकर LPU में पहुंचे DGP Gaurav Yadhav ने सख्त निर्देश, देखें Live

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर...

Punjab News: ऑटो रिपेयर की दुकान में लगी आग, एक्टिवा-मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

लुधियानाः टिब्बा रोड पर संजय तलवार के ऑफिस वाली गली में सोमवार शाम करीब 6 बजे ऑटो रिपेयर की...