AdvertisementPunjab Government
Haryanaएक नंबर मार्केट में लगी भीषण आग, 4 दुकानों का सामान जलकर...

एक नंबर मार्केट में लगी भीषण आग, 4 दुकानों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद की एक नंबर मार्केट में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते एक के बाद एक चार दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते दुकानों के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

दरअसल, देर रात एक नंबर मार्केट में अचानक आग लगने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। देखते ही देखते आग एक दुकान से दूसरी दुकान तक फैल गई और इसकी चपेट में चार दुकानें आ गईं आग की लपटें देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस दौरान दुकानदार अपनी दुकानों से बचा हुआ सामान निकालने की कोशिश करते नजर आए। लाखों रुपये का माल जलकर खाक होने से दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी साफ दिखाई दी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि एक नंबर मार्केट में इससे पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी है।

उस समय दमकल विभाग के देरी से पहुंचने की शिकायत सामने आई थी और एक दुकान पूरी तरह जल गई थी। हालांकि, इस बार दुकानदारों के मुताबिक सूचना देने के कुछ समय बाद ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब तक आग बुझाई गई, तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था। दुकानदारों ने इस घटना के बाद बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है, तो इसकी जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab Bandh की कॉल पर पेट्रोल पंपों पर पसरा सन्नाटा, बाजार बंद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः परविंदर सिंह झोटा मानसा की हत्या के विरोध...

Punjab News: अब यहां 27 वर्षीय युवक की मौत पर Medical Store में लोगों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर की पुरानी सब्जी मंडी, कराबारा रोड इलाके...

CM Saini ने स्वीडन सरकार के व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से की महत्वपूर्ण मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन...

Punjab News: CM Mann के विदेश दौरे को लेकर High Court सख्त, केंद्र से मांगा जवाब

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे...

Punjab Bandh की कॉल पर पेट्रोल पंपों पर पसरा सन्नाटा, बाजार बंद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः परविंदर सिंह झोटा मानसा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद के दौरान जहां फिरोजपुर शहर पूरी तरह...

Punjab News: अब यहां 27 वर्षीय युवक की मौत पर Medical Store में लोगों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर की पुरानी सब्जी मंडी, कराबारा रोड इलाके में गुरुवार दोपहर उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो...

Jalandhar News: पुलिस ने छोड़े डिटेन किए 5 प्रदर्शनकारी, समर्थकों में उत्साह, देखें वीडियो

जालंधर ENS: परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब में बंद का आह्वान गुरु नानक मिशन चौंक...

CM Saini ने स्वीडन सरकार के व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से की महत्वपूर्ण मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन...