Himachalउपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के मुख्य अतिथि

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के मुख्य अतिथि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनासुशील पंडित: ऊना में पहली दिसंबर को होने जा रहे ‘ईट राइट मेला’ में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अपराह्न 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना के प्रांगण में सजे इस मेले का उद्घाटन करेंगे। मेले का मुख्य उद्देश्य जनता को पौष्टिक आहार, स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली, और सही खानपान के प्रति जागरूक करना है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मेले में स्वास्थ्यवर्धक भोजन के साथ स्वाद और पोषण के महत्व को उजागर करने के लिए सभी विभागों को आकर्षक और जानकारीपूर्ण स्टॉल लगाएंगे। हर स्टॉल पर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक और रुचिकर चीजें प्रदर्शित की जाएंगी, ताकि लोगों में सही और सेहतमंद खानपान के प्रति जागरूकता और रुचि विकसित हो।

मेले में लगेंगे 30 स्टॉल
उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों के प्रदर्शन और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल मैदान में 30 आकर्षक स्टॉल और प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इन स्टॉल्स के माध्यम से लोगों को पौष्टिक भोजन की आदतें अपनाने और सही आहार के महत्व को समझाने का प्रयास किया जाएगा। इन स्टॉल्स में कृषि, बागवानी, पशुपालन, आयुर्वेद, डीआरडीए, और खाद्य आपूर्ति विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग भाग लेंगे। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद के साथ गुड़ की चाय की चुस्की
जतिन लाल ने बताया कि पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेले में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों का एक अलग स्टॉल होगा, जहां केवल स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक डिशेज़ पेश की जाएंगी। इसमें तले-भुने, सफेद चीनी और मैदे से बने उत्पादों को शामिल नहीं किया जाएगा। मेले में लोग गुड़ की चाय की चुस्की भी ले सकेंगे। इसके साथ ही, गाय, भैंस और बकरी के दूध, दही, पनीर, और अन्य डेयरी उत्पाद उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा, केमिकल मुक्त प्राकृतिक खेती उत्पादों और आयुर्वेदिक उत्पादों को जीवनशैली में शामिल करने के उपाय और फायदे भी समझाए जाएंगे।  ऊना में उगने वाले विभिन्न प्रकार के फलों और उनसे तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी मेले का हिस्सा होगी, जहां इनसे संबंधित जानकारियां साझा की जाएंगी।

मेले में होगी बेस्ट शेफ प्रतियोगिता
मेले में बेस्ट शेफ प्रतियोगिता का आयोजन एक खास आकर्षण होगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी मौके पर ही अपनी डिश तैयार करेंगे, जिसके आधार पर सबसे उत्कृष्ट शेफ को चुना जाएगा और सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, मेले में लगाए गए स्टॉल्स को भी उनकी रचनात्मकता, प्रस्तुति और गुणवत्ता के आधार पर आंका जाएगा। सबसे बेहतरीन स्टॉल और शानदार उत्पाद प्रस्तुत करने वालों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

खेलकूद और मनोरंजन गतिविधियां रहेंगी आकर्षण
मेले में खेल गतिविधियों के आयोजन के साथ विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रस्सा-कशी, म्यूजिकल चेयर, साइकलिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला, नृत्य, नारा लेखन, गीत-संगीत सहित लगभग 15 प्रकार की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में...

मुख्यमंत्री करेंगे बीहड़ू उपतहसील के नए भवन का वर्चुअल उद्घाटन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा की बीहड़ू उपतहसील को नए कार्यालय...

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी है।...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को एक बड़ा हादसा हो गया। जामो थाना क्षेत्र के...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि पंजाब में...