Himachal GovtCM Sukhu ने ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण

CM Sukhu ने ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जनवरी 2027 में होगा लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के ढगवार में लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस अत्याधुनिक संयंत्र की प्रतिदिन 1.5 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण करने की क्षमता होगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिए।

इसके उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संयंत्र का लोकार्पण जनवरी 2027 में किया जाएगा। इस परियोजना से कांगड़ा, ऊना, चंबा और हमीरपुर जिलों के हजारों दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सृदृढ़ होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार किसानों को उनकी उपज का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित करने और अधिक पैसा सीधे उनके हाथों में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुग्ध सहकारी समितियों के पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक किसानों को इन समितियों से जोड़ने के निर्देश भी दिए, ताकि संयंत्र के लिए पर्याप्त मात्रा में दूध की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का...

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Jalandhar News: पांच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित आज शहर में श्रद्धा और उत्साह के...

विश्व मत्स्य दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालक सम्मानित

दो मत्स्य सहकारी सभाओं के अध्यक्षों सहित चार प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान ऊना: विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर...

ऊना में एबीसी सर्जरी का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, 10 कुत्तों का बंध्याकरण

बिलासपुर और हमीरपुर के पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, मुफ्त रेबीज टीकाकरण भी हुआ ऊना: उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना...

Punjab News: Manmohan Jewellers से ऑनलाइन ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुआ नौशरबाज, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के सराफा बाजार में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जहां मनमोहन ज्वैलर्स की दुकान पर...