Himachal GovtCM Sukhu ने दंत चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 18...

CM Sukhu ने दंत चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने यहां दंत चिकित्सकों के साथ संवाद किया तथा प्रदेश में दंत चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को विश्वस्तरीय, सुलभ एवं आधुनिक तकनीक से युक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार दंत चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रथम चरण में पहले ही 5.10 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, दंत चिकित्सा के आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने के लिए 18 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों में दंत चिकित्सकों की सहायता के लिए मल्टी टास्क वर्कर्स की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि संवाद के दौरान कई महत्त्वपूर्ण विषय सामने आए हैं तथा प्रदेश सरकार उनकी समस्याओं के समाधान एवं मांगों पर विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने दंत चिकित्सकों से प्रदेश में दंत चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाने के लिए आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

जनसमस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी – Anil Vij

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

Haryana News: डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए...

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी की मौत, मेजर की पोस्ट पर थी तैनात, देखें वीडियो

पिंजौरः पंचकूला में डीएलएफ वैली, पिंजौर में एक दुखद...

महंगाई ने दिया बड़ा झटका! 2 साल में पहली बार, अक्टूबर में खुदरा महंगाई 6% के पार

नई दिल्लीः आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। जहां, सरकारी आंकड़ों को देखें तो देश में...

जनसमस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी – Anil Vij

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी जनता की...

Jalandhar News: टिकट मिलने पर मेयर के दफ्तर में बजे ढोल, समर्थकों ने विनीत धीर का किया स्वागत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आप पार्टी की ओर से आज 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। ऐसे...

Haryana News: डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-16 क्षेत्र में स्थित टेंट गोदाम में घुसकर टेंट कारोबारी...