मुंबईः मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बोरीवली से विरार जा रही लोकल ट्रेन में युवती के साथ छेड़छाड़ हुई। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने युवती को नायगांव स्टेशन पर ट्रेन से नीचे पटरियों पर धकेल दिया। इस घटना में महिला का बायां हाथ ट्रेन के नीचे आ गया, जिसके चलते बाद में उसे काटना पड़ा। साथ ही युवती के सिर पर 16 टांके लगे हैं।
युवती का आरोप है कि एक सह-यात्री द्वारा गलत तरीके से छूने का विरोध करने पर उसे मुंबई लोकल ट्रेन से धक्का दे दिया गया। इस घटना ने लोकल ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को फिर से सामने ला दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।
