Himachal Govtराज्य सरकार मिल्कफेड और डेयरी सहकारी समितियों से दूध की खरीद को...

राज्य सरकार मिल्कफेड और डेयरी सहकारी समितियों से दूध की खरीद को देगी बढ़ावा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी सरकारी विभाग, अस्पताल, शिक्षण संस्थान, छात्रावास, कैंटीन, बोर्ड, निगम, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम तथा अन्य सरकारी संस्थान अपनी आवश्यकता के अनुसार दूध एवं दुग्ध उत्पादों की खरीद उपलब्धता के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (मिल्कफेड) तथा प्रदेश की अन्य डेयरी सहकारी समितियों से करेंगे।

इस पहल का उद्देेश्य सहकारी डेयरी क्षेत्र को सुदृढ़ करना, हजारों पशुपालकों को दूध बेचने के लिए सुनिश्चित बाजार उपलब्ध करवाना तथा संस्थागत खरीद के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि करना है। एचपी मिल्कफेड के अतिरिक्त चार डेयरी सहकारी समितियां भी इस पहल से लाभान्वित होंगी। इनमें कामधेनु हितकारी मंच, नम्होल, जिला बिलासपुर, गौ अमृत दुग्ध उत्पादक समिति, पपलोटा, जिला सोलन, कहलूर दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति, नम्होल, जिला बिलासपुर, तथा अमृत धारा डेयरी सहकारी समिति, दाड़लाघाट, जिला सोलन, शामिल हैं।

विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों, महिलाओं तथा बेरोजगार युवाओं के लिए यह आय का एक महत्वपूर्ण साधन बन सकता है। इस पहल से डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलेगा, सहकारी संस्थाएं सशक्त होंगी तथा स्थानीय पशुपालकों एवं दुग्ध प्रसंस्करण सयंत्रों को अपने उत्पादों के विपणन के बेहतर अवसर सुनिश्चित होंगे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने हर चुनौती को पार कर हिमाचल के हकों की रक्षा सुनिश्चित की: चंद्रशेखर

शिमला: धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री...

Punjab News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर से भाना सिद्धू को पुलिस ने किया काबू

बरनालाः जिले के कोर्ट कॉप्लेक्स से भाना सिद्धू को...

विकसित भारत की यात्रा गांवों से शुरू होनी चाहिएः कविंद्र गुप्ता

शिमला: राज्यपाल कविद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

Punjab News: 25 तहसीलदारों, 79 नायब तहसीलदारों के हुए तबादले

चंडीगढ़: प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और जनहित को...

Vikramaditya Singh ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया प्रतिष्ठित पुरस्कार

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी मार्गदर्शन...

CM Sukhu ने हर चुनौती को पार कर हिमाचल के हकों की रक्षा सुनिश्चित की: चंद्रशेखर

शिमला: धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने...

Punjab News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर से भाना सिद्धू को पुलिस ने किया काबू

बरनालाः जिले के कोर्ट कॉप्लेक्स से भाना सिद्धू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक...

विकसित भारत की यात्रा गांवों से शुरू होनी चाहिएः कविंद्र गुप्ता

शिमला: राज्यपाल कविद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और तकनीकी...

Punjab News: 25 तहसीलदारों, 79 नायब तहसीलदारों के हुए तबादले

चंडीगढ़: प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और जनहित को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा फेरबदल किया...