Girl in a jacket
HomeHimachalभ्याम्बी में बनेगा फॉरेस्ट रैस्ट हाउस:देवेंद्र भुट्टो

भ्याम्बी में बनेगा फॉरेस्ट रैस्ट हाउस:देवेंद्र भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बंगाणा के भ्याबी ब पिपलू ,घलू,में सजा वार्षिक समारोह, विधायक देवेंद्र भुट्टो रहे चीफ गेस्ट

विधायक बोले मैं आपका चौकीदार, आपकी सेवा के लिए रहूंगा तत्पर

ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पंचायत सुगडियाल के भयांबी में फॉरेस्ट विभाग का रेस्ट हाउस बनेगा जिसकी मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द भूमि चयनित करके मुख्यमंत्री से शिलान्यास करवाया जायेगा। वही तुतडु से भ्यांबी तक सड़क की चौड़ाई के लिए दस लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। जल्द इस सड़क के चौड़ाई कर्ण का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घलू,पीपलू एवं हाई स्कूल भ्यामबी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद संबोधन में कहे।

विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि मुख्यमंत्री का कुटलैहड़ विस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है यहां एक वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ के प्राइमरी स्कूलों के सुधारी करण के लिए सवा करोड़ एवं तीन माह में हाई स्कैंड्ररी के लिए 95 लाख की धनराशि स्वीकृत होकर स्कूलों में पहुंची है। उन्होंने कहा की कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 64 पंचायत 118 बूथ और1284 गांव आते है। और हम ने एक वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ के सभी बूथों पंचायतों व गांवों में एक समान बिकास करवाने के लिए प्रयास किया है। और बजट में प्रावधान करने के बाद ही हम ने घोषणा करके कार्य शुरू करवाए है। 

भुट्टो ने कहा कि हमने एक वर्ष के कार्यकाल में मुछाली व मोमनियार जिला पार्षद वार्ड में जल शक्ति मिशन के तहत पानी की सुचारू सप्लाई देने के लिए 85 किमी पाइप लाइन बिछाई है। ताकि जनता को पानी की सप्लाई सुचारू रूप से मिल सके। विधायक ने कहा कि हम ने चुनावी समय में जनता के साथ किए वादे के अनुसार बंगाणा मुख्यालय के साथ लगते एक बड़े शराब माफिया को बंद करवाया है। और अब उनकी जांच के आदेश भी हमने दिए है। ताकि समाज बिलकुल नशा मुक्त बन सके। 

वहीं विधायक ने स्कूल की मांग पर स्कूल के लिए दो कमरे, शेड के लिए दो लाख पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिए तीस लाख भ्यांबी के जिम व अन्य सड़क रास्तों के लिए धन स्वीकृत किया। और स्कूली सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ग्यारह हजार देने की घोषणाएं की। इस मौके कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा,स्थानीय उपप्रधान अरुण मनकोटिया,स्थानीय मुख्याध्यापक हरी कृष्ण,  डॉक्टर तरसेम सिंह, बिरेंद्र चड्डा स्कूल स्टाफ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी स्कूल प्रबंधन समिति व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -