Breaking Newsप्रेम प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा, चाकू मार की हत्या

प्रेम प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा, चाकू मार की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोलनः सोलन के कसौली में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और कथित प्रेमी ने मिलकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जोहड़ पटियाला गांव में नेपाल मूल के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने चाकू से हमला कर हत्या की और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है और मामले की जांच जारी है। हत्या के पीछे कथित प्रेम प्रसंग की भी जांच की जा रही है।

सूचना के अनुसार मृतक के घर पर शनिवार रात को एक कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान महिला और उसके कथित प्रेमी ने व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसका शव दूर झाड़ियों में फेंक दिया गया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दंपति नेपाली मूल के हैं और दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया चाकू भी बरामद कर लिया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

तरनतारन: पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक हैरान...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना:...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने...

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

तरनतारन: पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक एएसआई...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना: .एस.एम. वर्ल्ड स्कूल, चताड़ा रोड, बहडाला, जिला ऊना के विद्यार्थियों...

Jalandhar News: इलाके में देह व्यापार मामले को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गए पुलिसकर्मी जालंधर: महानगर के न्यू मॉडल हाउस इलाके में एक...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस...