AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेशवासियों से राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी को ‘आधुनिक भारत के निर्माता’ के रूप में याद किया जाता है।

 

उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका लाभ आज की युवा पीढ़ी व्यापक रूप से उठा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को सद्भावना की शपथ भी दिलाई। इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार एवं हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मामलों के सह-प्रभारी विदित चौधरी, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव विनोद जिंटा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...