शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शेखूपुर गांव की अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी शबनम जस्सल को श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शबनम जस्सल की यह उपलब्धि हिमाचल के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं तथा अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। शबनम की यह सफलता विशेष रूप से उभरती हुई महिला खिलाड़ियों सहित प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने शबनम जस्सल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी तथा अपनी उपलब्धियों से हिमाचल और देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी।
टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर मुख्यमंत्री ने शबनम जस्सल को दी बधाई
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.