वाराणसीः थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्थित केजे होटल में युवक का शव फंदे से लटकता मिला जबकि खून से सना युवती का शव कमरे के बाथरूम में पड़ा था। क्राइम सीन देख आशंका जताई कि युवती की चाकू से हत्या कर युवक फंदे पर झूल गया होगा। युवक-युवती आपस में रिश्तेदार हैं।
वारदात की जानकारी के बाद डीसीपी नीतू घटना की भनक लगते ही मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रात में ही भेजवाया। दोनों के परिजन पहुंचे तो शव को देख बिलख उठे। डीसीपी नीतू ने बताया कि मृत युवक की पहचान डीएलडब्ल्यू निवासी 22 वर्षीय जय विकास केसरी के रूप में हुई है। युवती बड़ागांव कस्बे की रहने वाली थी।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जय विकास युवती की बड़ी बहन का देवर था। युवती की सगाई जून में बड़े ही धूमधाम से की गई थी। शादी अगले वर्ष जनवरी में तय थी। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दोनों बाइक से होटल पहुंचते दिखे। उन्होंने आधार कार्ड के जरिए कमरा नंबर 504 बुक किया था।
दोनों दोपहर में युवक-युवती कमरे गए तो रात आठ बजे तक उनकी कोई गतिविधि नहीं दिखी तो होटल प्रबंधन ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को खबर दी। डीसीपी ने बताया कि अब तक की जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका है। युवती की शादी तय होने के बाद दोनों ने होटल में आत्मघाती कदम उठाया होगा, इसकी भी जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार युवती दिन में साढ़े 11 बजे घर से निकली थी।
पुलिस को मौके से खून से शना चाकू व सिंदूर भी मिला है। युवक युवती को होटल में पत्नी बताकर रुम लिया था। प्रिया घर से पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी और देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन और भाई परेशान थे कि इसी बीच पुलिस से उनको सूचना मिली। मृतका प्रिया दो बहन व दो भाई थे। एक बहन व भाई की शादी हो गई है। मृतका के पिता नंदलाल घर के बाहर दरवाजे पर चाट की दुकान लगाते है।
