Himachal Govt

Himachal Govt
Una महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत आज विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों एवं इसके विरुद्ध बनाए गए नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पोस्टर एवं पर्चों के माध्यम से रैगिंग के विरुद्ध जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से रैगिंग को समाप्त करने तथा महाविद्यालय परिसर में आपसी सम्मान, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रैगिंग के विरुद्ध शपथ भी ली। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार की रैगिंग में शामिल नहीं होंगे, रैगिंग को बढ़ावा नहीं देंगे तथा अपने सहपाठियों और कनिष्ठ विद्यार्थियों के साथ सम्मानजनक एवं मित्रवत व्यवहार करेंगे।

साथ ही, रैगिंग की किसी भी घटना की जानकारी महाविद्यालय प्रशासन एवं एंटी-रैगिंग समिति को देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए “संदेश सहित वीडियो प्रतियोगिता” का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने वीडियो के माध्यम से रैगिंग के विरुद्ध प्रभावी एवं जागरूकता से परिपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए तथा महाविद्यालय को रैगिंग-मुक्त बनाने के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर एंटी-रैगिंग समिति के संयोजक डॉ. विनोद कुमार, प्रो. सिकंदर नेगी एवं प्रो. मुकेश कुमारी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। यह विद्यार्थियों के सम्मान, आत्मविश्वास एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से रैगिंग का पूर्ण रूप से विरोध करने तथा अपने कनिष्ठ विद्यार्थियों के साथ सहयोग, सम्मान एवं मित्रवत व्यवहार करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के एंटी-रैगिंग समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को रैगिंग के विरुद्ध उपलब्ध शिकायत एवं सहायता व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी।

विद्यार्थियों से अपील की गई कि यदि उन्हें रैगिंग से संबंधित कोई समस्या या घटना सामने आती है, तो वे बिना किसी भय के महाविद्यालय प्रशासन अथवा एंटी-रैगिंग समिति को इसकी सूचना दें। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को पूर्णतः रैगिंग-मुक्त, सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण शिक्षण वातावरण प्रदान करना रहा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया और रैगिंग के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

उपमुख्यमंत्री 19 को ऊना में जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 19 अगस्त को जिला परिषद...

 58 परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने 4.57 लाख के बांटे आर्थिक चैक

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को...

बसाल में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिला...

सीएम की अगुवाई में ऊना में 7 सितंबर को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल को नशामुक्त बनाने की दिशा में...

उपमुख्यमंत्री 19 को ऊना में जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 19 अगस्त को जिला परिषद सभागार, ऊना में आयोजित जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति...

 58 परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने 4.57 लाख के बांटे आर्थिक चैक

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यालय जोगी पंगा में करीब 58 जरूरतमंद परिवारों...

बसाल में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा वन विभाग और रुद्रा इंटरनेशनल...

सीएम की अगुवाई में ऊना में 7 सितंबर को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल को नशामुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे...