Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtप्रदेश की 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू जिप्सम की खरीद को...

प्रदेश की 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू जिप्सम की खरीद को मिली स्वीकृति- CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसानों की 10 लाख एकड़ भूमि को सुधारने के लिए लगभग 15.63 करोड़ रुपए की लागत से 25 हजार टन जिप्सम की खरीद की जाएगी ताकि किसानों को पर्याप्त मात्रा में जिप्सम उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

कैथल में बनेगा 21680 एमटी का गोदाम तथा क्वालिटी कंट्रोल लेब

हरियाणा भूमि सुधार निगम के माध्यम से किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर भूमि सुधार के लिए जिप्सम उपलब्ध करवाया जाता है। जिप्सम उच्च गुणवतायुक्त सुलभ करवाया जाए ताकि भूमि में जल्द सुधार कर उसे अधिक उपजाऊ बनाया जा सके। इसके अलावा कैथल के हैफेड कॉम्पलेक्स में 9.80 करोड़ रुपए की लागत से 21680 एमटी का गोदाम बनाने तथा क्वालिटी कंट्रोल लेब बनाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

पानीपत के 9 गांवों में 75.50 करोड़ रुपए की पेयजल योजनाएं स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने पानीपत जिले के भैंसवाल, कुतानी, राजाखेड़ी, निम्बरी, उग्रखेड़ी, रिसालु, नांगलखेड़ी, काबरी, गढी, सिकन्दरपुर सहित 9 गांवों में महाग्राम योजना के तहत 75.50 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार गोहाना शहर के शनि मंदिर, एमपीएस गुढा क्षेत्र में सीवरेज लाईन भी 16.30 करोड़ रुपए की लागत से मंजूर की गई।

नायब सिंह सैनी ने पिंजौर कालका सेक्टर 27 में न्यायिक परिसर का निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की। इस पर 22.70 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी प्रकार अम्बाला शहर में लघु सचिवालय के प्रशासनिक ब्लॉक के तृतीय चरण का कार्य 34 करोड़ रुपए की लागत से करने की मंजूरी दी गई।

सफीदों में बनेगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज

जो कार्य निश्चित अवधि से कम समय में पूरा किया जाएगा, सरकार की योजना अनुसार उसे प्रोत्साहन दिया जाएगा। अम्बाला कैंट में बैंक स्कवेयर भवन फेज 1 का निर्माण कार्य 52 करोड़ रुपए की लागत से तैयार करने की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा राजकीय नर्सिंग कॉलेज सफीदों का भी निर्माण 37.49 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।

पंचकूला व फतेहाबाद में बनेंगी जिला जेल

इण्डस्ट्रीयल एरिया फेज 1 पंचकूला में सड़कों को अपग्रेड एवं मजबूत बनाने के लिए 16.80 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की। पंचकूला के गांव जलोली में जिला जेल का निर्माण लगभग 40 करोड़ रुपए की लागत किया जाएगा। इसके अलावा कुण्डली मानेसर सड़क सेक्शन मार्ग की 65.66 करोड़ रुपए लागत से लगभग 83 किलोमीटर मार्ग की मुरम्मत एवं रखरखाव किया जाएगा।

फतेहाबाद में जिला जेल बनाने की भी स्वीकृति प्रदान की। इस पर 37 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी प्रकार जुलाना शहर में वाटर सप्लाई कार्य पर 21.17 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। नारनौल के होस्पीटल को अप्रगेड कर 100 से 200 बेड का बनाया जाएगा। इस पर 26.30 करोेड़ रुपए की लागत आएगी। यमुनानगर में 16.89 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड का आयुष हस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र सहारनपुर स्टेट हाईवे के कार्य की मंजूरी प्रदान की। लगभग 10 मीटर चौड़ी सड़क पर 26.90 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग को फोन लेन बनाने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके बाद कुरुक्षेत्र सहारनपुर सड़क मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुधीर राजपाल, ए के सिंह, विजयेंद्र कुमाऱ, अनुराग अग्रवाल, जीएमडीए के मुख्य सलाहाकार डी एस ढेसी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक यश गर्ग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

 महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग...

Jalandhar News: DGP Gaurav Yadav ने लॉन्च किया Online Digital Portal

जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज...

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, एसडीएम ने जारी किए आदेश

ऊना,सुशील पंडित: श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी...

शिक्षा मंत्री ने पानीपत के राजकीय हाई स्कूल में किया औचक निरीक्षण

स्वच्छता और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने...

 महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत आज विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों एवं...

Jalandhar News: DGP Gaurav Yadav ने लॉन्च किया Online Digital Portal

जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज फिल्लौर स्थित महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी का दौरा...

जब मुख्यमंत्री के दरवाजे पर पहुंचती है उम्मीद, तो सरकार की योजनाओं को मिलती है नई रफ्तार

चंडीगढ़: रात का वक्त है, मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर पर नायब सिंह सैनी के सामने हाथों में कागज...

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, एसडीएम ने जारी किए आदेश

ऊना,सुशील पंडित: श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने और...