Internationalदेखते ही देखते ट्रेन पर गिरी भारी भरकम क्रेन, लोगों में फैली...

देखते ही देखते ट्रेन पर गिरी भारी भरकम क्रेन, लोगों में फैली दहशत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखकर तो रुह ही कांप जाती है। अब ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों ब्राजील से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बहुत ही हैरान और डरा देने वाला एक्सीडेंट होता दिख रहा है जिसके देखने के बाद यूजर्स डर गए हैं। यह हादसा साओ पाउलो में हुआ है। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रेलवे ट्रैक पर अचानक गिरी हुई एक भारी भरकम क्रेन से तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि क्रेन का मलबा सीधे नीचे चल रही व्यस्त सड़क पर गिर गया। सड़क पर पहले ही गाड़ियां और पैदल यात्री मौजूद थे।

वीडियो देखने के बाद कांपी यूजर्स की रुह

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देते दिख रहे हैं। साओ पाउलो में एक बड़ा सा क्रेन रेलवे ट्रैक के बिल्कुल बीचों-बीच गिर जाती है। पूरी घटना किसी को समझ नहीं आई और जैसे ट्रैक को साफ कराया गया उसी दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रेन क्रेन से सीधे जाकर टकरा गई। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही बहुत तेज धमाका हुआ। क्रेन के परखच्चे उड़ गए और भयानक दृश्य देखकर आस-पास के लोगों की चीखें निकल गई।

बाल-बाल बचे यात्री

ट्रेन से टकराने के बाद तुरंत क्रेन का भारी भरकम लोहे का मलबा हवा में उछला और सीधे पुल के नीचे बनी हुई सड़क पर जाकर गिर गया। राहत की बात यह रही है कि जिस समय मलबा सड़क पर गिर गया। वहां से कई गाड़ियां भी गुजर रही थी। पैदल यात्री भी टहल रहे थे। हालांकि मलबे की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। इससे बड़ा हादसा होते-होते रह गया। वहीं इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

क्रेन ऑपरेटर हुआ घायल

पूरे हादसे में क्रेन चलाने वाला ऑपरेटर गंभीर तौर पर घायल हो गया। उसको तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद साओ पाउलो स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ट्रैक पर गिरी क्रेन के कारण कुछ समय के लिए रेल सेवाएं भी रोक दी गई। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां इस बात की जांच कर रही है कि कैसे क्रेन अचानक रेलवे ट्रैक पर कैसे गिरी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: हिंदू कोऑपरेटिव बैंक ने घाटे से निकलकर रचा इतिहास: लाल चंद कटारूचक्क- देखें वीडियो

मंत्री ने भाजपा-अकाली दल पर साधा निशाना पठानकोट: कैबिनेट मंत्री...

5 फीसदी महंगाई भत्ता ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भाजपा प्रकोष्ठ

पेंशनरों और कर्मचारियों के बकाया वित्तीय लाभ जारी करने...

Asian Champions Trophy-2026 में भाग लेने वाली सभी 6 टीमें पंजाब पहुंची

एसएएस नगर (मोहाली): दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का...

बीमारी का मजाक उड़ाना सभ्य समाज की मर्यादाओं के अनुरूप नहीं : विनय शर्मा

ऊना/सुशील पंडित। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विनय...

Raghav Chadha ने सुनाया परिणीति का 14 साल पुराना Dialogue, फैंस के साथ शेयर की वीडियो

मनोरंजन: परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा ने हाल...

Punjab News: हिंदू कोऑपरेटिव बैंक ने घाटे से निकलकर रचा इतिहास: लाल चंद कटारूचक्क- देखें वीडियो

मंत्री ने भाजपा-अकाली दल पर साधा निशाना पठानकोट: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने हिंदू कोऑपरेटिव बैंक की वार्षिक आम...

5 फीसदी महंगाई भत्ता ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भाजपा प्रकोष्ठ

पेंशनरों और कर्मचारियों के बकाया वित्तीय लाभ जारी करने की मांग, संघर्ष की चेतावनी ऊना/सुशील पंडित। प्रदेश सरकार की...

Asian Champions Trophy-2026 में भाग लेने वाली सभी 6 टीमें पंजाब पहुंची

एसएएस नगर (मोहाली): दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय...

बीमारी का मजाक उड़ाना सभ्य समाज की मर्यादाओं के अनुरूप नहीं : विनय शर्मा

ऊना/सुशील पंडित। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो...