Middle East crisis : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच नेपाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जहां, पेट्रोल-डीजल की भारी कमी के चलते बालेन शाह सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए संकट से निपटने के लिए हफ्ते में दो दिन छुट्टी रखने का फैसला लिया है। सरकार के मुताबिक, सरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
नेपाल सरकार के प्रवक्ता एवं शिक्षामंत्री सस्मित पोखरेल के अनुसार, सरकार ने दफ्तरों का समय भी बदलते हुए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया है. उन्होंने कहा, यह फैसला ईंधन आपूर्ति में आई दिक्कतों के कारण लिया गया है और नई व्यवस्था सोमवार से लागू होगी। सरकार की कैबिनेट मीटिंग में पेट्रोलियम की कमी को देखते इस फैसले पर मुहर लगाई गई है।
वर्तमान में पुराने ईंधन चालित वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलने के दौरान पंजीकरण, नवीकरण और तकनीकी मानकों से जुड़ी स्पष्ट कानूनी व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन मालिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
वाहनों में बदलने के लिए आवश्यक कानूनी व्यवस्था की जाएगी
जानकारी देते हुए प्रवक्ता पोखरेल ने कहा कि डीजल और पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लिए आवश्यक कानूनी व्यवस्था की जाएगी। इससे एक ओर ईंधन पर निर्भरता कम होगी, तो दूसरी ओर नेपाल की नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा. पोखरेल ने कहा कि सरकार ने मौजूदा संकट को देखते हुए यह फैसला लिया है।

