HomeInternationalBritain के PM Keir Starmer ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें...

Britain के PM Keir Starmer ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें मुख्य वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टामर पर इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अपनी लेबर पार्टी के ऐसे कई सांसद और कैबिनेट मंत्री चाहते हैं कि वह पद छोड़ दें। डाउनिंग स्ट्रीट से जारी एक बयान में कीर स्टार्मर ने यह कह दिया है कि उन्होंने अपने फैसले की जानकारी किंग को दे दी है। अगले पीएम चुने जाने तक वे पद पर बने रहेंगे। कीम स्टार्मर ने लेबर पार्टी के नेता के पद से भी वो इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

14 साल बाद सत्ता में दिलवाई थी वापसी

दो साल पहले स्टारमर ने लेबर पार्टी को 14 साल बाद सत्ता में वापसी दिलवाई थी लेकिन अब उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार को रवाना होने से पहले उन्होंने कहा था कि वह पार्टी को छोड़कर नहीं जाएंगे और सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

बर्नहम की चुनौती

स्टारमर की लिए सबसे बड़ी चुनौती ही उनकी पार्टी के नेता एंडी बर्नहम बनकर उभरे हैं। मेकरफील्ड उपचुनाव में बर्नहैम में बड़ी जीत हासिल की है। एंडी बर्नहम ने विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को भारी अंतर से हराया है। लेबर पार्टी के कई सांसदों का मानना है कि 2029 के आम चुनाव में दक्षिणपंथी नेता नाइजेल फराज का मुकाबला करने के लिए बर्नहैम बेहतर विकल्प हो सकते हैं। स्टारमर के खिलाफ अंसतोष मई में हुए चुनावों में लेबर पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद और बढ़ गया है।

पार्टी का बढ़ा विरोध

स्टारमर के खिलाफ सबसे बड़े संकट उनकी अपनी पार्टी से ही पैदा हुआ है। मई में हुए स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद कई सांसद और मंत्री उनके नेतृत्व से नाराज हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई सीनियर नेताओं ने उनसे इस्तीफा देने या पद छोड़़ने की समयसीमा तय करने की मांग की है। पार्टी के अंदर यह भावना मजबूत होती जा रही है। अगले चुनाव से पहले नए नेतृत्व की जरुरत है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -