Breaking Newsभारी बारिश और तेज तूफान को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी

भारी बारिश और तेज तूफान को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए तेज बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर 14 जुलाई से मौसम अचानक उग्र रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 13 से 18 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश के आसार हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 14 से 16 जुलाई के बीच तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 13, 16 और 17 जुलाई को भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 13 से 15 जुलाई तक कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने नदियों और नालों के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 13 से 18 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 16 से 18 जुलाई, बिहार में 15 से 17 जुलाई, झारखंड और ओडिशा में 13 से 15 जुलाई, और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 13 से 15 जुलाई के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

कोंकण और गोवा में 15 जुलाई तक, गुजरात में 16 जुलाई तक और महाराष्ट्र के घाटी क्षेत्रों में 13 से 15 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। केरल, माहे और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 13 से 18 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक में 15 से 18 जुलाई तक मौसम बिगड़ सकता है।

मौसम विभाग ने चिंता जताते हुए बताया कि अगले 5 दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मछुआरों और समुद्र किनारे रहने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

सलाह:-

  • बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें
  • नदी, झील, या नालों के पास जाने से बचें
  • बिजली गिरने की आशंका हो तो पेड़ या खुले स्थानों में न खड़े रहें
  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की सलाहों का पालन करें

सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क हैं और जरूरी सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। जनता से अपील की गई है कि वह घबराए नहीं लेकिन पूरी सतर्कता बरतें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हिमाचल के हक पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

#BBMB पर हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत : कुमार...

Punjab News: दोगुना मुनाफे का लालच देकर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से 70 लाख की ठगी, FIR दर्ज

मोहालीः शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा...

Punjab News: पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत...

15 जनवरी तक पूरा होगा न्यू हरोली विकास पथ : मुकेश अग्निहोत्री

न्यू हरोली में लगभग 100 करोड़ रुपये की विकास...

ऊना में दम तोड़ रही सिंचाई व्यवस्था

भाजपा मंडल अध्यक्षों ने कांग्रेस सरकार को घेरा ऊना।...

हिमाचल के हक पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

#BBMB पर हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत : कुमार सुमीत शर्मा ऊना। आज यहां मीडिया से अनोपचारिक बातचीत में...

Punjab News: दोगुना मुनाफे का लालच देकर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से 70 लाख की ठगी, FIR दर्ज

मोहालीः शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा 70 लाख की ठगी करने का...

Punjab News: पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत सिंह और बरनाला मंडी के इंस्पेक्टर/प्रभारी दविंदर कौर को 50...

15 जनवरी तक पूरा होगा न्यू हरोली विकास पथ : मुकेश अग्निहोत्री

न्यू हरोली में लगभग 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर...