22 अगस्त को संचालित होगी यह परीक्षा
चंडीगढ़: राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों व स्कूल प्रमुखों के चयन हेतु लिखित परीक्षा-2026 के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आज से लाईव कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 22 अगस्त,2026 (शनिवार) को संचालित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 03:30 बजे तक रहेगा। इस परीक्षा में लगभग 21096 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। यह परीक्षा कमीश्ररी स्तर पर स्थापित 69 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित करवाई जाएगी।
इस आशय की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी स्कूलों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों व स्कूल प्रमुखों के चयन हेतु लिखित परीक्षा के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) 18 अगस्त, 2026 से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर लाईव कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने Employee ID & Mobile Number भरकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढक़र व समझकर उनकी अनुपालना करना सुनिश्चित करें।
कि इस परीक्षा से संबंधित श्रेणीवार परीक्षा Content Area/Design की जानकारी शिक्षा निदेशालय पंचकूला की वेबसाइट https://schooleducationharyana.gov.in पर उपलब्ध है। यह परीक्षा ओएमआर आधारित पेन पेपर मोड में होगी। सभी प्रश्र बहुवैकल्पिक होंगे। प्रत्येक प्रश्र एक अंक का होगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होंगी।
धूपड़ ने आगे बताया कि नेत्रहीन/दृष्टिबाधित/अशक्त अभ्यर्थी जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हैं व लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं, ऐसे अभ्यर्थी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र, जिसमें उनकी अशक्तता 40 प्रतिशत या इससे अधिक प्रमाणित की गई है, की प्रति व लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेज/प्रलेख जैसे- शैक्षणिक योग्यता, जन्म-तिथि, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो(एक सत्यापित), फोटो युक्त पहचान पत्र/आधार कार्ड इत्यादि स्थाई/अस्थाई पता सहित स्कूल के प्राचार्य/प्रतिनिधि से सत्यापित करवाने उपरांत परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा से एक दिन पूर्व पंहुचकर केन्द्र अधीक्षक से लेखक की स्वीकृति लेना सुनिश्चित करेंगे।
नेत्रहीन/दृष्टिबाधित/अशक्त अभ्यर्थी चाहे वह लेखक की सुविधा ले रहा है अथवा नहीं, को 20 मिनट प्रति घण्टा के हिसाब से कुल 30 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस संबंध में अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध SPL-1 प्रोफॉर्मा डाउनलोड कर सकते हैं। लेखक के लिए शैक्षिक योग्यता सीनियर सैकेण्डरी से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की कठिनाई के समाधान हेतु हैल्पलाइन नंबर 01664-254305 व ई-मेल assplexam@bseh.org.in पर संपर्क कर सकते हैं।

