Girl in a jacket
HomeNationalचलती Car में युवती से Gang-Rape, मदद के बहाने अगवा कर दिया...

चलती Car में युवती से Gang-Rape, मदद के बहाने अगवा कर दिया वारदात को अंजाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः शहर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां, एक 15 साल की युवती से चलती कार में गैंगरेप हुआ। अपराधियों ने लड़की को पटना जंक्शन से अगवा किया और इसके बाद अलग-अलग जगहों पर 2 दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। ज्यादा ब्लीडिंग होने पर अपराधी उसे दानापुर जंक्शन के पास छोड़कर फरार हो गए। लड़की का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी मुताबिक, पीड़ित युवती मोतिहारी की रहने वाली है। वो परिवार के साथ विजयवाड़ा में रहती है। 1 मई को वो विजयवाड़ा से पटना जंक्शन पहुंची थी। वह 28 अप्रैल को वहां से अकेले ट्रेन से चली थी। ट्रेन से उतरने के बाद उसका मोबाइल चोरी हो गया जिसके बाद वह स्टेशन पर बैठकर रो रही थी। इसी बीच एक युवक उसे ऑटो से गांधी मैदान ले गया। फिर कार में पटना घुमाते हुए गैंगरेप किया। बाद में आरोपी उसे सरिस्ताबाद ले गए और वहां तीनों युवकों ने उसे बंधक बनाकर रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया। 2 मई को भी कार में घुमाते हुए पीड़ित से दरिंदगी की गई। शाम को मुख्य आरोपी विकास उसे दानापुर स्टेशन के पास छोड़कर चला गया। कुछ देर बाद विकास यह देखने कि दोबारा दोबारा स्टेशन पहुंचा कि लड़की वहां से गई है या नहीं, लेकिन लड़की वहीं थी जिसके बाद आरोपी उसे धमकाने लगा। यात्रियों ने विवाद देखकर दानापुर रेल पुलिस को सूचना दी, जिसने विकास को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी विकास ने बताया कि उन्होंने पूरी साजिश के तहत अपने दोस्त अरविंद को कार लेकर गांधी मैदान बुलाया था। दोनों ने नाबालिग का मुंह बांधकर उसे जान से मारने की धमकी दी और शाम होते ही वे उसे सरिस्ताबाद के एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन मजदूर जा चुके थे। मकान के एक कमरे में एक चौकी और बड़ा फ्रीजर रखा था। पहले तीनों ने उसे वहीं खाना खिलाया और इसके बाद रातभर में 2-3 बार जबरन गैंगरेप किया। इस खौफनाक दरिंदगी में पीड़िता के शरीर से काफी ब्लीडिंग होने लगी। वह दर्द से तड़पती और रोती रही, लेकिन दरिंदों को जरा भी तरस नहीं आया। उसे उसी हालत में स्टेशन छोड़ आए, लेकिन दोबारा जब वह देखने गया तो आरोपी विकास पीड़िता को दोबारा अपने साथ चलने की बात कहने लगा जिसके बाद विवाद बढ़ गया और लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़िता के बयान के आधार पर जीआरपी ने पॉक्सो और रेप की धारा में केस दर्ज करके सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। जीआरपी दानापुर ने विकास (21, पकड़ी, बेऊर) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पवन (22, सरिस्ताबाद, गर्दनीबाग) को भी पकड़ा गया। वहीं उनके साथ गर्दनीबाग के रहने वाले अरविंद उर्फ भोकरन (28) भी थे। मामले में पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -