AdvertisementPunjab Government
Unaकांस्टेबल अमरीक सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश...

कांस्टेबल अमरीक सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांटे गांव निवासी कांस्टेबल अमरीक सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अमरीक सिंह का 21 अक्तूबर को निधन हो गया था। बीते कुछ समय से पीजीआई चंडीगढ़ में उनका उपचार चल रहा था। बीमारी से जूझते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली।

अमरीक सिंह का अंतिम संस्कार स्वर्गधाम पालकवाह में किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के रूप में सशस्त्र सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर कमांडेंट फर्स्ट आईआरबीएन वनगढ़ डॉ. आकृति शर्मा, एएसपी ऊना अजय राणा, डिप्टी कमांडेंट अमित शर्मा एवं मनोज शर्मा, डीएसपी हरोली मोहन रावत, उप मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी बिन्नी मिन्हास सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत अमरीक सिंह को श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में परिजन भी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर: त्योहारों...

गगरेट में बैंक के पास कार की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक पर मामला दर्ज

ऊना: गगरेट में एचडीएफसी बैंक के पास एक कार...

मजारा में दड़ा-सट्टा लगाते एक व्यक्ति से 1620 रुपये बरामद

ऊना: जिला ऊना में जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर: त्योहारों के सीजन के मद्देनजर फ़ूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई विक्रेताओं...

गगरेट में बैंक के पास कार की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक पर मामला दर्ज

ऊना: गगरेट में एचडीएफसी बैंक के पास एक कार की टक्कर से व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस को दी...