Nationalबस और कार की टक्कर में 4 की मौत, गाड़ी के उड़े...

बस और कार की टक्कर में 4 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नंदीयालः आंध्र प्रदेश के नंदीयाल जिले में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 40 पर कार और निजी बस में टक्कर हो गई। हादसे में 4 की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। इस हादसे में बस और कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। मामले की जानकारी देते हुए अल्लागड्डा के डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया, कि इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य को नंदीयाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि देर रात हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार नंदयाल की ओर जा रही थी। इस दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर चली गई और सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई। वहीं बस अरुणाचलम की ओर जा रही थी। डीएसपी ने बताया कि निजी बस के सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना कर दिया गया। बस में सवार यात्रियों में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: आर्मी और ANTF टीम ने साढ़े 14 किलो हेरोइन बरामद, 2 बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरु हरसहाय गोलू का मोड़ पर आर्मी इंटेलिजेंस...

हवा में 2 ट्रेनी विमान की हुई टक्कर, 4 पायलटों की मौत, देखें चौकाने वाला वीडियो

लीपा सिटीः फिलीपीन एयर फोर्स के दो ट्रेनर विमान...

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के...

हरियाणा में युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार पैकेज – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा में कौशल विकास और युवाओं को रोजगार...

Punjab News: आर्मी और ANTF टीम ने साढ़े 14 किलो हेरोइन बरामद, 2 बाइक सवार गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरु हरसहाय गोलू का मोड़ पर आर्मी इंटेलिजेंस और एएनटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 2...

हवा में 2 ट्रेनी विमान की हुई टक्कर, 4 पायलटों की मौत, देखें चौकाने वाला वीडियो

लीपा सिटीः फिलीपीन एयर फोर्स के दो ट्रेनर विमान उड़ान के दौरान हवा में आपस में टकरा गए। इस...

एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

शिमला: कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कृषि अभियांत्रिकी के अंतर्गत प्रदेश में कृषि के...

पंचायत चुनाव में 2 गुटों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें वीडियो

जयपुरः राजस्थान के 16 जिलों में पहले चरण के तहत 3314 सरपंच और 28,682 वार्ड पंचों के चुनाव के...