JalandharJalandhar News: चुनावों को लेकर वोटर सूची में सुधार और संशोधन शुरू

Jalandhar News: चुनावों को लेकर वोटर सूची में सुधार और संशोधन शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए वोटर सूचियों में सुधार और संशोधन का कार्यक्रम जारी किया है। वहीं डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि नई वोट बनवाने के लिए आवेदक की उम्र पात्रता तिथि तक 18 वर्ष होनी आवश्यक है। नई वोट के लिए आवेदन फॉर्म-1 में, वोट कटवाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-2 में और वोटर सूची में संशोधन के लिए फॉर्म-3 में किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची को 15 अक्टूबर की पात्रता तिथि के अनुसार अपडेट किया जाएगा, ताकि सभी योग्य मतदाता सूची में शामिल हो सकें। वहीं मौजूदा वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन 10 अक्टूबर को किया जा चुका है, और इस पर 17 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। इन दावों और आपत्तियों का निपटारा 23 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 24 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (पेंडू विकास)-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी नवदीप कौर ने कहा कि ये सभी फॉर्म जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध हैं। साथ ही इन्हें पंजाब राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट sec.punjab.gov.in से डाउनलोड भी किया जा सकता है। बता दें कि पहले वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 9 सितंबर 2025 को किया जाना था, लेकिन बाढ़ प्रभावित जिलों को ध्यान में रखते हुए अब आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर...

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी...

दुनिया के सबसे खराब AQI लिस्ट में शामिल हुआ Lahore, दिल्ली को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, स्टेडियम पहुंची Malaysia टीम, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए...

मुख्यमंत्री ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र...

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उसका शव संगरूर जिले के काला...

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर रेंज की एंटी-नारकोटिक्स टास्क...

दुनिया के सबसे खराब AQI लिस्ट में शामिल हुआ Lahore, दिल्ली को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है। लाहौर का एक्यूआई 410 तक पहुंच...