AmritsarPunjab News: पुलिस की वर्दी पहनकर करियाना स्टोर से मुफ्त सामान ले...

Punjab News: पुलिस की वर्दी पहनकर करियाना स्टोर से मुफ्त सामान ले गया शख्स, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के खजाना गेट इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों में चिंता की लहर पैदा कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने करियाना स्टोर से मुफ्त में पानी की दो बोतलें और कुछ अन्य सामान ले लिया। यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दुकानदार ने बताया कि कल रात लगभग 10:30 बजे उसकी दुकान पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आया।

उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी, लेकिन उसके पास ना कोई नाम का बैच था और ना ही ड्यूटी से संबंधित कोई अन्य निशान मौजूद था। इसके अलावा उसने आम स्पोर्ट्स जूते पहने थे, जो आमतौर पर पुलिस कर्मचारी नहीं पहनते। यह सब देखकर दुकानदार को उसकी पहचान पर शक हुआ। दुकानदार के मुताबिक, वह व्यक्ति बोला कि वह नाके से आ रहा है और उसे पानी की बोतलों की जरूरत है। जब पैसे मांगे गए तो उसने कहा कि वह पीएससीआर टीम से आया है और उसे निरवैर ने भेजा है।

लेकिन जब दुकानदार ने उससे निरवैर से बात करवाई तो उसके चेहरे के हाव-भाव बदल गए, जिससे शक और बढ़ गया। इसके बाद उसने ब्रेड और बिस्कुट भी मांग लिए। दुकानदार ने कहा कि यह व्यक्ति किसी भी तरह असली पुलिस कर्मचारी नहीं लग रहा था। उसने लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी अज्ञात व्यक्ति पुलिस का नाम लेकर या वर्दी पहनकर सामान या पैसे मुफ्त में मांगे तो तुरंत स्थानीय वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए।

यह भी याद रहे कि कुछ दिन पहले ही अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एक लाख से अधिक पानी की बोतलें, दवाइयां और अन्य राहत सामग्री भेजी गई थी। ऐसे में यदि कोई असली पुलिस अधिकारी भी हो, तो उसे मुफ्त में सामान लेने की जरूरत नहीं होती। दूसरी ओर, जब इस संबंध में थाना डी डिवीजन के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बयान देने से इनकार कर दिया। पुलिस की ओर से केवल कहा गया है कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

लुधियानाः ताजपुर रोड पर बिहारी कॉलोनी के पास एक...

भारत में जल्द लागू होंगे Sim Binding के नए नियम, Whatsapp Users पर पड़ेगा असर

टेक्नोलॉजी: भारत में मैसेजिंग ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग...

Punjab News: बॉयफ्रेंड ने धर्म छुपा की शादी, पहली रात पूल में डुबो करवाया धर्म परिवर्तन, देखें वीडियो

छाती पर दूसरी गर्लफ्रेंड का टैटू, पिता बेटी को लेने पहुंचे तो उन पर भी किया हमला, केस दर्ज लुधियानाः...

PM Modi ने वोकल फॉर लोकल पर दिया जोर, मन की बात के 139वें एपिसोड में कही ये बातें

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने मन की बात का 139वां एपिसोड होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने देश विदेश के...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

लुधियानाः ताजपुर रोड पर बिहारी कॉलोनी के पास एक पेट्रोल पंप पर सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब...

भारत में जल्द लागू होंगे Sim Binding के नए नियम, Whatsapp Users पर पड़ेगा असर

टेक्नोलॉजी: भारत में मैसेजिंग ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग नियम को लागू करने के लिए 31 दिसंबर की समय...