जालंधर (ens): पठानकोट चौंक के नजदीक ट्रक में गाड़ी घुसने का मामला सामने आया है। इस हादसे में गाड़ी मे सवार 8 महीने के बच्चे को गंभीर चोटे आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मौके पर मौजूद हादसे का शिकार हुए परिजन शशी राय ने बताया कि परिवार अपने रिश्तेदार के समारोह से Hotel Golden Tulip निकला था। कुछ ही दुरी पर गाड़ी लोहे से लोडेड ट्रक की चपेट मे आ गई। जिससे गाड़ी में सवार 8 महीने का बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। जब इस मामले ट्रक के ड्राइवर को बात करनी चाही, तो उसने ट्रांसपोर्टर के नाम की धमकियां देने शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुँच कर ट्रांसपोर्टर ने ट्रक को हटाने से मना कर दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फोकल पॉइंट चौंकी के प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि हाईवे पर हादसे की सुचना मिली थी। मौके पर आकर देखा, तो एक गाड़ी ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई है। यह भी पता चला है कि एक बच्चे भी घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

