JalandharJalandhar News: एसएसओसी और काउंटर इंटेलिजेंस की कार्रवाईः 4 हैंड ग्रेनेड, 2...

Jalandhar News: एसएसओसी और काउंटर इंटेलिजेंस की कार्रवाईः 4 हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्तौल सहित 2 काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते आईएसआई प्रायोजित प्रो खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर इस मॉड्यूल से जुड़े दो प्रमुख आरोपियों को शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) जिले से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार 86-पी हैंड ग्रेनेड, दो 9 एमएम पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से संभावित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर नवांशहर जिले के बहराम के पास एक स्थान से हथियारों और विस्फोटक सामग्री की खेप हासिल की थी। इस पूरे मॉड्यूल को विदेश में बैठे हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था। मामले में अमृतसर के थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर आतंकी नेटवर्क के अन्य सदस्यों, स्थानीय स्तर पर मदद पहुंचाने वालों और हथियारों की सप्लाई से जुड़े आगे-पीछे के संपर्कों का पता लगाने में जुटी है। जांच एजेंसियां पता लगा रही है कि बरामद हथियारों और ग्रेनेड का इस्तेमाल कहां किया जाना था। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आतंकी नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महिला ने गंगा किनारे सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

सरकारी अस्पताल के प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप उत्तराखंड: हरिद्वार...

कलयुगी भाई ने सगी बहन से दो साल किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

"भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे ":...

बूथ नंबर 15 पर भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

बोले- प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज...

Jalandhar News: Truck मे घुसी कार, 8 महीने का बच्चा घायल, देखें Live

जालंधर (ens): पठानकोट चौंक के नजदीक ट्रक में गाड़ी...

हिम चंडीगढ़ के विरोध में फिर इकट्ठे हुए 14 पंचायतो के किसान

किसानो ने न्यू हिम चंडीगढ़ को निजी जमीन न...

महिला ने गंगा किनारे सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, देखें वीडियो

सरकारी अस्पताल के प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप उत्तराखंड: हरिद्वार से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई...

कलयुगी भाई ने सगी बहन से दो साल किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

"भगवान किसी लड़की को ऐसा भाई न दे ": पीड़िता Spy Pen कैमरे से रिकॉर्डिंग कर मिला इंसाफ उत्तर प्रदेश: बरेली...

बूथ नंबर 15 पर भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

बोले- प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा के संकल्प को करते हैं मजबूत बंगाणा,सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा...

Jalandhar News: Truck मे घुसी कार, 8 महीने का बच्चा घायल, देखें Live

जालंधर (ens): पठानकोट चौंक के नजदीक ट्रक में गाड़ी घुसने का मामला सामने आया है। इस हादसे में गाड़ी...