नोएडाः सेक्टर-82 में ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में चौथी मंजिल के फ्लैट की बालकनी से 6 साल का बच्चा नीचे गिर गया। बच्चा दूसरी मंजिल की छत पर गिरा।गनीमत रही कि वह तीसरे फ्लैट की सीमेंट की छत पर जा गिरा। हादसे में बच्चे को जरा भी चोट नहीं आई। मौके पर पहुंचे लोगों ने जब उसे देखा तो वह खुद ही उठकर नीचे आने की कोशिश कर रहा था। सीन 2- गिरते ही बच्चा खुद उठा।
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे बच्चा 4D फ्लैट की बालकनी में था। इसी दौरान वह नीचे दूसरी मंजिल के 4A फ्लैट की सीमेंट की छत पर गिर गया। बच्चे को इस तरह गिरते देख सोसायटी के लोग मौके पर पहुंच गए। सभी की नजरें बच्चे पर थी। लेकिन लोगों ने राहत की सांस ली, जब देखा कि बच्चा सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई है।
बच्चे की पारिवारिक स्थिति भी बेहद संवेदनशील है। वो अपनी मां के साथ नहीं रहता है। जबकि पिता विदेश में नौकरी करते हैं। 6 साल का बच्चा अपनी दादी के साथ रहता है। घटना के वक्त दादी बाजार गई हुई थी। हादसे के बाद सोसायटी के लोगों ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।सोसायटी के लोगों ने कहा कि बच्चों की जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

