कड़ी मेहनत और कई सालों के बाद पटवारी भर्ती परीक्षा में नहीं बैठने से दुखी है जसविंदर कौर हिमाचल सरकार से लगाई गुहार
ऊना (सुशील पंडित): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की रहने वाली एक लड़की जसविंदर कौर को हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में धार्मिक प्रतीक पहनने के चलते भर्ती परीक्षा में परीक्षा लेने बालो द्वारा एंट्री नहीं होने दी गई जिसके चलते जसविंदर कौर हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में नहीं बैठ सकी जसविंदर कौर ने अपना वीडियो बनाते हुए दुखी हृदय से अपनी आपबीती सुनाई।
उन्होंने कहा की उन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी और कई सालों के इंतजार के बाद यह भर्ती आई है लेकिन उनको इसलिए इस परीक्षा में एंट्री नहीं दी गई क्योंकि उन्होंने धार्मिक चिन्ह पहने हुए हैं कौर ने बताया क़ी मैंने अमृत शका हुआ है जिसके चलते वह उन्हें नहीं उतार सकती थी उन्होंने कहा कि केंद्र के जो एग्जाम होते हैं वहां पर उन्हें कोई दिक्कत कभी पेश नहीं आई है लेकिन हिमाचल भर्ती पटवारी परीक्षा में उन्हें इसका सामना करना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार इसका संज्ञान ले और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ होने से बचाए और उनको पटवारी भर्ती परीक्षा में बैठने दिया जाए इस मामले में जसविंदर कौर द्वारा अपना एक वीडियो बनाकर भी मीडिया को भेजा गया है जिसमें उन्होंने आपबीती सुनाई है।

