Nationalबस और गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुई टक्कर, ड्राइवर फरार, देखें...

बस और गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुई टक्कर, ड्राइवर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सीतापुरः महोली कोतवाली इलाके में चड़रा रेलवे क्रॉसिंग पर बस ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बस का फ्रंट का शीशा टूट गया। वहीं हादसे के दौरान बस में सफर कर रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस घटना में बस में सवार 2 यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक गन्ना लेकर क्रय केंद्र जा रहा था।

इस दौरान चड़रा रेलवे क्रॉसिंग पर यह हादसा हो गया। वहीं हादसे के बाद बस ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा सीएचसी से जिला स्तर पर रेफर किया गया।

हादसे के बाद रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया और बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

वहीं बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया जा रहा है। हादसे में फरार चल रहे बस चालक को जल्द गिरफ्तार करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर में मां-बेटे सहित 4 की मौत, देखें वीडियो

मुरादाबादः जनपद के छजलैट थाना क्षेत्र में कांठ रोड...

ऊना के मुबारिकपुर में 6 दिसंबर को होगा गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का राज्य स्तरीय Rising Day समारोह

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे मुख्य अतिथि 697 नवनियुक्त...

Jalandhar News: 5 बिजली ट्रांसफार्म सहित 3 मोटर चोरी, 3 माह पहले भी हुई घटना, देखें वीडियो

पीड़ितों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल जालंधर, ENS:...

रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर में मां-बेटे सहित 4 की मौत, देखें वीडियो

मुरादाबादः जनपद के छजलैट थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर लदावली के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में...

ऊना के मुबारिकपुर में 6 दिसंबर को होगा गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का राज्य स्तरीय Rising Day समारोह

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे मुख्य अतिथि 697 नवनियुक्त गृह रक्षकों की होगी पासिंग आउट परेड ऊना (सुशील पंडित): गृह...

हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में ऊना की जसविंदर कौर को धार्मिक प्रतीक पहनने के चलते परीक्षा लेने वालों ने नहीं दी एंट्री

कड़ी मेहनत और कई सालों के बाद पटवारी भर्ती परीक्षा में नहीं बैठने से दुखी है जसविंदर कौर हिमाचल...

Jalandhar News: 5 बिजली ट्रांसफार्म सहित 3 मोटर चोरी, 3 माह पहले भी हुई घटना, देखें वीडियो

पीड़ितों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं...