पीड़ितों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
जालंधर, ENS: चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला बिलगा इलाके से सामने आया है, गांव मौं साहिब में चोर देर रात एक साथ 5 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 3 खेतीबाड़ी मोटरें चोरी करके ले गए। चोरी की इन बार-बार होने वाली घटनाओं और पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने के कारण, किसानों और गांव वासियों में गहरा डर और आक्रोश पाया जा रहा है।
प्रभावित किसानों ने प्रशासन से पुरजोर आग्रह किया है कि रात के समय इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, चोरों के गिरोह को जल्द पकड़ा जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना में कुलविंदर सिंह, गुरमेज सिंह, सतिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, धन्ना सिंह, उमरजीत सिंह, बलदीश सिंह, सुखदेव सिंह और मोहन सिंह सहित गांव के कई किसानों को बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए कुलविंदर ने बताया कि उनके यहां पर 5 ट्रांसफार्म चोरी हो गए है। इस घटना से डेढ से 2 लाख का नुकसान हो गया है।
कुलविंदर के अनुसार 3 माह पहले भी चोरी हो चुकी है। कुलविंदर का आरोप है कि पुलिस चोरों पर नकेल कसने में विफल है। ऐसे में आज फिर से 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई है। वहीं उमरजीत सिंह ने कहा कि 3 महीने पर भी चोरी हुई थी। वहीं अब दोबारा से चोरों द्वारा गांव में वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि चोरी की वारदात को लेकर पुलिस के पास जब जाते है, तो वह ट्रांसफार्म चोरी की घटना को लेकर बिजली विभाग के पास भेज रहे है, वहीं जब बिजली विभाग के पास जाते है तो वह उन्हें पुलिस विभाग के पास भेज देता है। ऐसे में चोरी की घटना को लेकर वह काफी परेशान है। उन्होंने प्रशासन से चोरों को गिरफ्तार करने और उनका सामान लौटाने की अपील की है।

