Haryana Govtवेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष...

वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे वेदों की ऋचाओं के ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक में भी दक्ष बनें और विकसित हरियाणा तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम (संस्कृत गुरुकुल) के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्कृत गुरुकुल के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

इससे पूर्व उन्होंने गुरुकुल परिसर में मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित हवन में भाग लिया और आहुति अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुकुल के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने के साथ-साथ हमें आगामी 25 वर्षों के लिए भी नए संकल्प लेने होंगे। जब यह गुरुकुल अपनी स्वर्ण जयंती मनाएगा, तब तक भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका होगा।विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में विद्यार्थियों, आचार्यों और नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के लिए 25 वर्षों का सफर तय करना उसकी तपस्या, त्याग, समर्पण और उच्च आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपलब्धि संस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक प्रयासों और निरंतर साधना का परिणाम होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम एक ऐसी टकसाल है, जहाँ चरित्रवान और संस्कारवान नागरिक गढ़े जाते हैं। इसने पिछले 25 वर्षों में विद्यार्थियों को वैदिक मंत्रों और शास्त्रों का कंठस्थ ज्ञान देने के साथ-साथ उनके भीतर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा भाव और उच्च नैतिक चरित्र का निर्माण भी किया है।

स्वामी प्रसाद मिश्र ने कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति और सभ्यता का आधार है तथा यह समाज के लिए प्राणवायु के समान है। उन्होंने लोगों से संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि पंचकूला स्थित गुरुकुल की तर्ज पर अन्य जिलों, राज्यों और देशभर में भी गुरुकुलों की स्थापना होनी चाहिए, ताकि भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कारों का व्यापक प्रसार हो सके।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

जनसंवाद एवं सीएम विंडो शिकायतों के समाधान का स्कोर 70 प्रतिशत तक पहुंचा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भोपाल सिंह खदरी...

ससुर-दामाद में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में...

बेहतर नस्ल के पशुओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी : डॉ. राजेश कुमार जंगा

बंगाणा,सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र के अगलौर स्थित 10 मेगावाट...

Punjab News: बिजली कर्मियों की लापरवाही से 20-25 घरों के जले इलेक्ट्रानिक उपकरण, देखें वीडियो

मोगाः गांव तारेवाला में बिजली विभाग के ठेकेदार के...

19.39 किलो हाथी के दांत जब्त, 4 गिरफ्तार

बिहारः राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बिहार राज्य पुलिस...

जनसंवाद एवं सीएम विंडो शिकायतों के समाधान का स्कोर 70 प्रतिशत तक पहुंचा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के तहत नागरिकों की शिकायतें...

ससुर-दामाद में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में ससुर-दामाद में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़...

बेहतर नस्ल के पशुओं से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी : डॉ. राजेश कुमार जंगा

बंगाणा,सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र के अगलौर स्थित 10 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना में पशुपालकों को जागरूक करने के उद्देश्य...

Punjab News: बिजली कर्मियों की लापरवाही से 20-25 घरों के जले इलेक्ट्रानिक उपकरण, देखें वीडियो

मोगाः गांव तारेवाला में बिजली विभाग के ठेकेदार के कर्मचारियों की कथित लापरवाही के कारण करीब 20 से 25...