Haryana Govtपंचकूला के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ेंगी दो इलेक्ट्रिक बसें, CM Saini...

पंचकूला के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ेंगी दो इलेक्ट्रिक बसें, CM Saini ने दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों के एक साथ दर्शन कराने के लिए बेहतर, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में आज श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर, पंचकूला स्थित संस्कृत गुरुकुल से दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा श्री माता मनसा देवी मंदिर से शुरू होकर चंडी माता मंदिर और पिंजौर गार्डन होते हुए कालका स्थित श्री काली माता मंदिर तक संचालित होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य परिवहन के सेक्टर-5, पंचकूला स्थित नवीनीकृत बस टर्मिनल का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला मां शक्ति की उपासना का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां की वादियों में मां के विभिन्न स्वरूपों का वास है , जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर शीश नवाने आते हैं। श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को इन प्रमुख धार्मिक स्थलों के एक साथ दर्शन करने में परिवहन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अलग-अलग स्थानों तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों पर निर्भरता और बार-बार परिवहन के साधन बदलने की परेशानी के कारण कई श्रद्धालु सभी मंदिरों के दर्शन नहीं कर पाते थे।

श्रद्धालुओं की इसी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दो प्रदूषण-मुक्त इलेक्ट्रिक बसों की सेवा शुरू की गई है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य और ‘लाइफ (LiFE)-पर्यावरण के लिए जीवनशैली’ के मंत्र को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बस सेवा पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पंचकूला के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम नागरिकों को आवागमन का सुगम और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बिजली कर्मियों की लापरवाही से 20-25 घरों के जले इलेक्ट्रानिक उपकरण, देखें वीडियो

मोगाः गांव तारेवाला में बिजली विभाग के ठेकेदार के...

वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुकुल...

19.39 किलो हाथी के दांत जब्त, 4 गिरफ्तार

बिहारः राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बिहार राज्य पुलिस...

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने के लिए युवा निभाएं अहम भूमिका

चण्डीगढ़: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से...

Punjab News: चोर गिरोह के 3 आरोपी हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः डेराबस्सी पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के...

Punjab News: बिजली कर्मियों की लापरवाही से 20-25 घरों के जले इलेक्ट्रानिक उपकरण, देखें वीडियो

मोगाः गांव तारेवाला में बिजली विभाग के ठेकेदार के कर्मचारियों की कथित लापरवाही के कारण करीब 20 से 25...

वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे वेदों की...

19.39 किलो हाथी के दांत जब्त, 4 गिरफ्तार

बिहारः राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बिहार राज्य पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में 19.39 किलो हाथी...

बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने के लिए युवा निभाएं अहम भूमिका

चण्डीगढ़: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी...