Haryana Govt124 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भव्य गुरु रविदास धाम -...

124 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भव्य गुरु रविदास धाम – CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार गुरु रविदास जी के ‘बेगमपुरा’ के सपने को धरातल पर साकार करने के लिए दिन-रात समर्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ वास्तव में गुरु रविदास जी की समरसता और समानता की विचारधारा का ही आधुनिक और व्यावहारिक रूप है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को कुरुक्षेत्र के उमरी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यात्रा का उमरी में पहुंचने पर स्वागत किया और श्री गुरु रविदास महाराज की चरण पादुकाओं को सिर पर रखकर मंच तक पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश वासियों को संविधान दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर और संविधान निर्माताओं को नमन किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के समानता, समरसता, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा विभिन्न वर्गों को सामाजिक एकता के सूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां से आरंभ हुई यह यात्रा 16 दिनों में लगभग 2,402 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह यात्रा हरियाणा के 8 जिलों से होते हुए 3 दिसंबर को गुरु जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी पहुंचेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने जीवनभर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और सदैव प्रभु भक्ति में लीन रहकर समाज को सच्चाई, समानता एवं मानवता का मार्ग दिखाया। उन्होंने अपने विचारों और शिक्षाओं के माध्यम से पूरे समाज को ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर जीवन जीने का संदेश दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: AAP Party के ब्लॉक प्रधान ने दिया इस्तीफा 

जालंधर: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम...

Jalandhar News: 24 घंटे के नरेंद्र थापर और महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 4 के...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक उपमुख्यमंत्री, देखें वीडियो

अमृतसर: गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी आज सचखंड श्री...

ऊना पुलिस की मुस्तैदी से 16 घंटे में मिला लापता युवक, गलुआ चौक से सुरक्षित बरामद

मानसिक रूप से अस्वस्थ और बोलने-सुनने में असमर्थ 22...

Punjab News: पुलिस और CRPF टीम की घरों में दबिश

फिरोजपुर: भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए...

Jalandhar News: AAP Party के ब्लॉक प्रधान ने दिया इस्तीफा 

जालंधर: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को जालंधर वेस्ट में झटका लगा है। पार्टी...

Jalandhar News: 24 घंटे के नरेंद्र थापर और महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 4 के अंतर्गत हुए चर्चित हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए महज...

Punjab News: श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक उपमुख्यमंत्री, देखें वीडियो

अमृतसर: गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी आज सचखंड श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे।...

ऊना पुलिस की मुस्तैदी से 16 घंटे में मिला लापता युवक, गलुआ चौक से सुरक्षित बरामद

मानसिक रूप से अस्वस्थ और बोलने-सुनने में असमर्थ 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने परिजनों के हवाले किया ऊना,सुशील पंडित:...