LudhianaPunjab News: पार्सल में जाली आईडी लगाने और लाखों के नुकसान को...

Punjab News: पार्सल में जाली आईडी लगाने और लाखों के नुकसान को लेकर कोरियर कंपनी में जमकर हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गिल रोड स्थिति एक्सेल वर्ल्डवाइड कोरियर कंपनी के दफ्तर में निहंग सिंह पहुंच गए। दरअसल, कोरियर कंपनी के दफ्तर में पीड़ित कारोबारी निहंग सिखों को साथ लेकर वहां पहुंचा। इस दौरान दफ्तर के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हुआ। मामला कनाडा भेजे गए सामान का है जो पिछले करीब 50 दिन से अटका पड़ा है। जब लुधियाना ऑफिस वालों ने पल्ला झाड़ते हुए दिल्ली हेड ऑफिस से बात करने को कहा, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी ने जाली आईडी लगाकर उसका माल भेजा, जिससे उसे साढ़े तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

पीड़ित कारोबारी ने बताया कि उसने कंपनी के फ्रैंचाइजी (गगन) के जरिए सजावट (डेकोरेशन) के सामान के 12 बॉक्स कनाडा भेजे थे। इनमें से 8 बॉक्स तो आराम से पहुंच गए, लेकिन 4 बॉक्स रोक लिए गए और स्टेटस ‘ऑफ-लोडिंग’ दिखाने लगा। जब उसने वजह पूछी तो कंपनी ने कह दिया कि आईडी डिफॉल्ट होने की वजह से एनसीपीसी कस्टम वालों ने माल रोका है। पीड़ित का सीधा सवाल था कि अगर आईडी खराब थी, तो बाकी के 8 बॉक्स कनाडा कैसे पहुंच गए

सच्चाई पता करने के लिए पीड़ित ने अपने एक लड़के को दिल्ली एयरपोर्ट भेजा। आरोप है कि वहां सर्वर डाउन होने और पास न बनने का बहाना बनाकर उसे 5 घंटे तक बाहर ही खड़ा रखा गया। आखिरकार जब लड़का एयरपोर्ट के सुपरिंटेंडेंट से मिला, तो पता चला कि पार्सल पर पीड़ित की आईडी लगी ही नहीं थी। आरोप है कि कूरियर कंपनी ने किसी और की जाली आईडी लगाकर माल आगे भेजा था। पीड़ित का दावा है कि उसके पास इस फर्जीवाड़े के पक्के सबूत हैं।

हंगामे के दौरान जब कंपनी के स्टाफ ने कहा कि बॉक्स में मोमबत्तियां (वैक्स) थीं जो कनाडा नहीं जा सकतीं, तो पीड़ित भड़क गया। उसने कहा कि सारा सामान कंपनी के लड़कों ने ही पैक किया था। अगर मोमबत्ती भेजना मना था, तो उन्होंने इसके लिए 5 हजार रुपये एक्स्ट्रा क्यों लिए? अब 50 दिन बाद सामान वापस आ रहा है, जो किसी काम का नहीं रहा और उसे साढ़े तीन से चार लाख का घाटा पड़ गया है।

पीड़ित के साथ पहुंचे निहंग जत्थेबंदी के मुख्य जत्थेदार कुलविंदर सिंह (चौंते वाले) ने कूरियर कंपनी पर सीधा ‘दो नंबर का धंधा’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास न तो कोई पक्की रसीद है और न ही वे मौके पर कोई सबूत दिखा रहे हैं। पुलिस पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि शिकायत दिए 15 दिन हो गए, उनके पास 6 तारीख का यूआईडी (UID) नंबर भी है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगता है पुलिस कानों में रूई डालकर सो रही है या फिर कंपनी के साथ मिली हुई है। उन्होंने कंपनी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

कंपनी के कर्मियों का कहना है कि कस्टम ने रोका माल, जवाब दिल्ली से मिलेगा। दूसरी तरफ, कंपनी की स्थानीय महिला प्रतिनिधि ने सभी आरोपों को गलत बताया है। बताया जा रहा हैकि कस्टम विभाग में 12 बॉक्स आए थे, जिन्हें दिल्ली भेजा गया। ऐसे में 8 डिलीवर हो गए और बाकी 4 में मोमबत्तियां (वैक्स) होने के कारण कस्टम ने रोक लिए। इसमें कंपनी कुछ नहीं कर सकती। वहीं 5 हजार रुपये लेने की बात झूठ है। दिल्ली ऑफिस के कहने पर 2 हजार रुपये एक्स्ट्रा लिए गए थे, जिसका पूरा हिसाब दिल्ली में है। जाली आईडी के आरोपों पर कहा गया कि लुधियाना ऑफिस से कोई आईडी नहीं बदली गई, इसका जवाब दिल्ली हेड ऑफिस देगा। उन्होंने एक दिन पहले ही शिमलापुरी पुलिस चौकी में सारे कागजात और अपना जवाब जमा करवा दिया है। जिसे भी जानकारी चाहिए, वह पुलिस चौकी या दिल्ली ऑफिस से ले सकता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: लक्की ठाकुर मर्डर केस में नरिंदर थापर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदूमपुरा में लक्की ठाकुर कत्ल केस में...

Punjab News: सरकार ने किसानों को दी राहत, गन्ने के दामों में हुई बढ़ौतरी

चंडीगढ़ः पंजाब के गन्ना किसानों को सरकार ने बड़ी...

Punjab News: अकाली दल-भाजपा का गठबंधन एक ठग-जोड़ हैः मथारू, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी मोगा के मतवानी गांव में...

CM Saini के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूके और जर्मनी दौरे पर

चंडीगढ़: हरियाणा में वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने और...

Jalandhar News: लक्की ठाकुर मर्डर केस में नरिंदर थापर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदूमपुरा में लक्की ठाकुर कत्ल केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस...

वर्करों की हड़ताल से 87 फैक्ट्ररियां बंद, छोड़े आंसू गैस के गोले, साउंड ग्रेनेड का किया इस्तेमाल, देखें वीडियो

ढाकाः बांग्लादेश में RMG (रेडीमेड गारमेंट) श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन (26वां दिन): श्रमिकों ने नए न्यूनतम वेतन को खारिज...

Punjab News: सरकार ने किसानों को दी राहत, गन्ने के दामों में हुई बढ़ौतरी

चंडीगढ़ः पंजाब के गन्ना किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए...

Punjab News: अकाली दल-भाजपा का गठबंधन एक ठग-जोड़ हैः मथारू, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी मोगा के मतवानी गांव में एक विशाल 'खुशहाल पंजाब महा रैली' आयोजित कर रही है।...