Unaडेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद धाम, नारी में आयोजित पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ के तहत चल रही श्रीमद्भागवत कथा  विधिवत संपन्न हो गई। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

वहीं, मंगलवार 24 नवंबर को पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से शामिल होंगे।

आज सातवें एवं अंतिम दिन की श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, उनके जीवन चरित्र, धर्म और भक्ति के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि मनुष्य को सदाचार, प्रेम, सेवा, परोपकार और ईश्वर भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

कथा के दौरान भगवान के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय बना रहा।

गौरतलब है कि डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में स्वामी हेमानंद महाराज के सानिध्य में 17 से 23 नवंबर तक पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अब मंगलवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ इस धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन होगा।

पूर्णाहुति में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार, 24 नवंबर को प्रातः 11 बजे नारी स्थित डेरा बाबा श्री रुद्रानंद जी महाराज आश्रम पहुंचेंगे और पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री 18 नवंबर को भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वह बड़े महाराज के समय से ही इस महायज्ञ में शामिल होते आ रहे हैं और 24 नवंबर को पूर्णाहुति के अवसर पर भी उपस्थित रहेंगे।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर...

Jalandhar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया और भट्टियां रेलवे स्टेशन के बीच डाउनलाइन...

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन्स

ऊना,सुशील पंडित:  माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul Tent Industries की फैक्ट्री मे आग लगने की खबर है।...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऊना वन मंडल...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं और पुरुष एक...

Jalandhar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया और भट्टियां रेलवे स्टेशन के बीच डाउनलाइन पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। रेलवे...