Himachal Govtराज्यपाल ने गुरु नानक देव जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने गुरु नानक देव जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी की सत्य, करुणा, समानता, विनम्रता और निःस्वार्थ सेवा पर आधारित शिक्षाएं आज भी संपूर्ण मानवता को प्रेरित करती हैं तथा समाज को शांति, सद्भाव और सच्चाई के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का ‘इक ओंकार’ का संदेश समस्त मानवता की एकता का प्रतीक है तथा उनकी शिक्षाएं ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनका जीवन और दर्शन हमें मानव गरिमा को बनाए रखने, सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंदों की सेवा करने का संदेश देता है।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से गुरु नानक देव जी की कालजयी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में भाईचारे, आपसी सम्मान और करुणा की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कामना की कि गुरु नानक जयंती का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और आध्यात्मिक चेतना का संचार करे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महाविद्यालय बंगाणा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में...

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार...

खेलों से चिट्टे के खिलाफ मुहिम, ऊना से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

प्रदेश के सभी 12 जिलों और 83 उपमंडलों में...

रेवाड़ी में बनेगा 300 बिस्तर का नागरिक अस्पताल : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

महाविद्यालय बंगाणा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं समाज को...

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने...

भूमि विवाद में निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

ऊना,सुशील पंडित: हरोली तहसील के नंगल कलां में भूमि विवाद को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग...

खेलों से चिट्टे के खिलाफ मुहिम, ऊना से शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल’ अभियान

प्रदेश के सभी 12 जिलों और 83 उपमंडलों में होंगी प्रतियोगिताएं, 15 से 30 वर्ष तक के युवा ले...