Haryana Govtमेला कपाल मोचन आदि बद्री में आयुष विभाग की प्रदर्शनी में आयुर्वेदिक...

मेला कपाल मोचन आदि बद्री में आयुष विभाग की प्रदर्शनी में आयुर्वेदिक जीवन शैली का दिया जा रहा संदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: हरियाणा के जिला यमुनानगर के बिलासपुर में 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित मेला कपाल मोचन आदि बद्री में प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी में आयुष विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाया गया है, जहां आने वाले श्रद्धालुओं को आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी एवं पंचकर्म चिकित्सा पद्धतियों आदि के बारे में जानकारी देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान विशेष रूप से ‘‘रसोई घर एक आदर्श औषधालय’ की अवधारणा पर जोर देते हुए बताया जा रहा है कि हमारे घर में उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थ सही मात्रा एवं सही समय पर सेवन करने से शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक आहार, विहार एवं योग के समन्वय से स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

उन्होेंने बताया कि आयुर्वेदिक आहार में दूध, दही, छाछ, मूंग व मसूर की दाल, दलिया, ओट्स, गेहूं, बाजरा, हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, सीमित मात्रा में घी एवं सूखे मेवे और नारियल पानी जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना लाभकारी है। संतुलित आयुर्वेदिक आहार शरीर को ऊर्जा प्रदान करने, पाचन शक्ति सुधारने, मानसिक शांति एवं सकारात्मक मनोदशा बनाए रखने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने तथा बालों और हड्डियों के स्वास्थ्य में सहायक होता है। उन्होंने आम जनता को योग एवं प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी है। श्रद्धालुओं को प्रतिदिन 30 से 40 मिनट योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

जनगणना 2027 के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कपाल मोचन मेले में लगाया गया विशेष स्टॉल

इसके अतिरिक्त, मेले में प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में जनगणना 2027 को लेकर विशेष स्टॉल लगाया गया है। इस स्टॉल के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं आमजन को आगामी जनगणना प्रक्रिया, स्व-गणना, जनगणना के महत्व तथा इसमें पूछे जाने वाले सवालों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार को विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के उचित वितरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता प्रदान करते हैं। श्रद्धालुओं को बताया जा रहा है कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं तथा जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर...

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

आज पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul Tent Industries की फैक्ट्री मे आग लगने की खबर है।...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऊना वन मंडल...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं और पुरुष एक...