होशियारपुरः माहिलपुर मुख्य चौक में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 70 वर्षीय सरबजीत कौर पत्नी सतपाल सिंह निवासी शहीदां रोड, माहिलपुर, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना माहिलपुर पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय सरबजीत कौर एक्टिवा नंबर पीबी 24-ईओ-393 पर सवार होकर किसी काम से माहिलपुर के एक बैंक में आई थी। जहां माहिलपुर मुख्य चौक के पास एक ट्रक नंबर एचपी-36 एफ 9357 ने महिला को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सरबजीत को मृत घोषित कर दिया। थाना माहिलपुर पुलिस ने टिप्पर और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

