PanchkulaHaryana News: चलती क्रेटा कार में बनी आग का गोला, युवक की...

Haryana News: चलती क्रेटा कार में बनी आग का गोला, युवक की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मां से कहा था- 10 मिनट में घर आ रहा हूं, इससे पहले हो गया हादसा

पंचकूलाः शहर में शनिवार के एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां, शाम 5 बजे सेक्टर-24 स्थित मल्टी फीचर पार्क के पास आग की लपटों में घिरी क्रेटा कार में 36 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी।

लोगों ने वीडियो में बोलते दिखाए दे रहे हैं कि आधा घटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह कार का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए सेक्टर-26 के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करीब आधे घंटे तक चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पीरमुछल्ला निवासी साहिल शर्मा के रूप में हुई है। वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर थे। वह अपने पीछे पत्नी,  दो बच्चे और बुजुर्ग मां को छोड़ गए हैं। उनके पिता करीब 12 साल पहले ही परिवार को छोड़कर जा चुके हैं।

मां को कहा था-10 मिनट में आ रहा हूं
साहिल के दोस्त ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे साहिल ने अपनी मां को फोन कर 10 मिनट में घर पहुंचने की बात कही थी। करीब आधे घंटे तक जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो मां ने कई बार फोन कर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन सेक्टर-26 के निजी अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

90% झुलस चुका था शरीर, सांस की नली प्रभावित हुई
सेक्टर-25 स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पुलिस शाम करीब 5 बजे कार में झुलसे युवक को अस्पताल लेकर पहुंची थी। उस समय उसका शरीर करीब 90 प्रतिशत तक जल चुका था। कार में आग लगने के कारण उसे इनहेलेशन इंजरी भी हुई थी। ऐसे मामलों में सांस की नली भी प्रभावित हो जाती है। अस्पताल पहुंचने के समय उसकी पल्स 40 थी और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर काफी कम था। इस कारण वह ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था। करीब 10 मिनट तक उसकी दिल की धड़कन भी नहीं चल रही थी।

इसके बावजूद डॉक्टरों ने सांस की नली में ट्यूब डालकर उसे वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन करीब 10 मिनट बाद कार्डियक अरेस्ट हो गया। डॉक्टरों ने करीब 30 मिनट तक सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम 5:36 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सेक्टर-25 पुलिस चौकी इंचार्ज रामा स्वामी ने बताया कि मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Honey Trap गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हनी-ट्रैप...

विश्वविद्यालयों को अनुसंधान के जरिए हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए : राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना:...

Punjab News: Honey Trap गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हनी-ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। जहां, गिरोह का पर्दाफाश करते...

विश्वविद्यालयों को अनुसंधान के जरिए हिमालयी चुनौतियों का समाधान करना चाहिए : राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों, जिनमें जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन,...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर जताया रोष बद्दी,सचिन बैंसल: सरकार की प्रस्तावित हिमचंडीगढ़ टाउनशिप परियोजना को...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के...