MohaliPunjab News: 2 जगह चली गोलियां, सैलून के बाहर और Architect के...

Punjab News: 2 जगह चली गोलियां, सैलून के बाहर और Architect के घर पर हुई घटना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना सैलून के बाहर गोलियां चलने की सामने आई है। वहीं दूसरी घटना आर्किटेक्ट के घर के बाहर हमलावारों द्वारा चलाई गई। बताया जा रहा हैकि फेस 11 में आर्किटेक्ट के घर के बाहर 2 हमलावारों द्वारा 2 राउंड फायर किए गए। जिनमें से एक गोली घर के अंदर रखे गद्दे में जा लगी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।

वहीं सैलून के बाहर भी गोलियां चलने की घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। हालांकि इन दोनों घटनाओं में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही एडीजीपी गौतम चीमा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया जा रहा है। पीड़ित आर्किटेक्ट हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए और उनके घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर फरार हो गए।

हरप्रीत सिंह के मुताबिक, उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं है। इसके अलावा उन्हें न तो फिरौती (रंगदारी) के लिए कोई फोन आया था और न ही किसी तरह की कोई धमकी मिली थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। ऐसे में बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे है। हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता लगाया जा रहा है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु...

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन से राजकीय महाविद्यालय ऊना को मिली वैश्विक पहचान

11 देशों और 19 राज्यों की रही भागीदारी ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान...

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव में शादी...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु वर्ग की हिमाचल प्रदेश कबड्डी पुरुष टीम के चयन के...