JalandharJalandhar News: स्वच्छ नहर को किया दूषित, टैंकर से फेंका गंदा कैमिकल,...

Jalandhar News: स्वच्छ नहर को किया दूषित, टैंकर से फेंका गंदा कैमिकल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भगत सिंह कालोनी के पास बने सूएं में प्राइवेट गाड़ी द्वारा नहर में गंदा कैमिकल फेंकने की घटना सामने आई है। वहीं लोगों द्वारा इसकी वीडियो भी बनाई गई। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक टैंकर नहर के पास पहुंचता है और उसमें से गंदा कैमिकल नहर में फेंका जा रहा है। इस गंदे कैमिकल से नहर को फिर से दूषित कर दिया गया।

एक ओर पंजाब सरकार नहरों को साफ रखने, गाद निकालने और जल प्रवाह को सुचारू बनाने के लिए जल संसाधन विभाग के माध्यम से नियमित रख-रखाव और आधुनिकीकरण कार्य कर रही है। पंजाब सरकार की ओर से 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया जा रहा है और लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस टैंकर से फेंके जा रहे गंदे कैमिकल के जरिए नहर को दूषित किया जा रहा है।

नहर में फेंके गए गंदे कैमिकल को लेकर इलाके में रहने वाले प्रवासियों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि नहर से बहने वाले इस पानी का इस्तेमाल करते है, लेकिन अब गंदे कैमिकल के कारण सारा पानी दूषित हो गया है, जिसके कारण उनके लिए पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में प्रवासियों द्वारा नहर को फिर से साफ करने की अपील की गई है और उक्त टैंकर चालक के खिलाफ नहर को दूषित करने को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

दूसरे साल भी पंजाब राज्य के युवा महोत्सव की चैंपियनशिप हुई LPU के नाम

जालंधर (Ens): पंजाब के सांस्कृतिक और कलात्मक परिदृश्य में...

HPIPF विधेयक-2026 पारित, प्रदेश में निवेश अनुकूल और पारदर्शी व्यवस्था के नए दौर की शुरुआत

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज प्रदेश में समावेशी,...

राज्यपाल ने महिलाओं सेे राजनीति में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को...

IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां,...

दूसरे साल भी पंजाब राज्य के युवा महोत्सव की चैंपियनशिप हुई LPU के नाम

जालंधर (Ens): पंजाब के सांस्कृतिक और कलात्मक परिदृश्य में एक अभूतपूर्व मील का पत्थर स्थापित करते हुए, लवली प्रोफेशनल...

‘पुकार’ NGO ने कराया ड्राइंग प्रतियोगिता, प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह, देखें वीडियो

कार्यक्रम में एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर ने की विशेष रूप से शिरकत  जीरकपुर (बलटाना): नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य...

HPIPF विधेयक-2026 पारित, प्रदेश में निवेश अनुकूल और पारदर्शी व्यवस्था के नए दौर की शुरुआत

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज प्रदेश में समावेशी, संतुलित, सतत एवं हरित औद्योगिकीकरण को गति देने के उद्देश्य...

राज्यपाल ने महिलाओं सेे राजनीति में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने के...