InternationalFBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, गिरफ्तारी पर...

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, गिरफ्तारी पर 8 करोड़ का इनाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वॉशिंगटनः भारत और कनाडा में कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने शिकंजा कस दिया है। एजेंसी ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी ‘टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स’ सूची में शामिल किया है। उसकी गिरफ्तारी में जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 लाख डॉलर यानी करीब 8 करोड़ रुपए से अधिक का इनाम देने की घोषणा की गई है। गोल्डी बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आपराधिक नेटवर्क का उत्तरी अमेरिका में प्रमुख संचालक बताया गया है।

FBI के अनुसार बिश्नोई गैंग पर अमेरिका और कनाडा में हत्या, अपहरण, रंगदारी, नशीले पदार्थों की तस्करी और हथियारों से जुड़े अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। अमेरिकी एजेंसी गोल्डी बराड़ को आपराधिक साजिश, रंगदारी के जरिए कारोबार चलाने और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में तलाश रही है। FBI के लॉस एंजिलिस फील्ड ऑफिस के अधिकारी पैट्रिक ग्रैंडी ने उसे खतरनाक अपराधी बताते हुए कहा कि उसकी गिरफ्तारी एजेंसी की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

अमेरिकी अभियोग पत्र के मुताबिक गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई के भरोसेमंद सहयोगियों में से एक रहा है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि बिश्नोई भारत की जेल में रहते मोबाइल फोन और इंटरनेट के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों को संचालित करता था। अलग-अलग देशों में इस नेटवर्क को चलाने की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ समेत उसके अन्य सहयोगियों को सौंपी गई थी।

अभियोग पत्र में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में 18 जून, 2023 को एक प्रमुख सिख धार्मिक और राजनीतिक शख्सियत की हत्या का भी जिक्र किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि इस हत्या का आदेश लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने दिया था। हालांकि, ये आरोप हैं और मामले में न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु...

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन से राजकीय महाविद्यालय ऊना को मिली वैश्विक पहचान

11 देशों और 19 राज्यों की रही भागीदारी ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान...

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग की वीडियो वायरल, नेता बोले- AI निर्मित वीडियो

होशियारपुरः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव में शादी...

CM Sukhu ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण को दिखाई झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए कबड्डी टीम का चयन ट्रायल अब 24 नवंबर को बिलासपुर में

ऊना: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के तहत अंडर-18 आयु वर्ग की हिमाचल प्रदेश कबड्डी पुरुष टीम के चयन के...