अमृतसरः पुलिस का एक काफिला जालूपुर खेड़ा के लिए रवाना हुआ है, जिसमें कथित तौर पर अमृतपाल सिंह मौजूद हैं। उन्हें पूरी तरह से बंद गाड़ी में ले जाया जा रहा है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि अमृतपाल सिंह सच में गाड़ी के अंदर हैं या नहीं।
गौरतलब है कि पहले ऐसी अटकलें थी कि पुलिस एयरपोर्ट के कार्गो रूट से बाहर निकलेगी, लेकिन पुलिस की गाड़ियां अचानक अराइवल गेट की तरफ से बाहर आ गईं। आपको बता दें पुलिस ने पत्रकारों को चकमा देने के लिए ये गाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकाली थी। बताया जा रहा है कि गाड़ियां खाली थी।
आपको बता दें अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से बाहर आए है। उन्हें 4 घंटे की पेरोल मिली है, जिसके बाद उन्हें फिर असम की जेल में बंद किया जाएगा। उधर, गांव पूरा छावनी में तबदील हुआ पड़ा है। गांव भारी पुलिस फोर्स तैनात है।


